अंबेडकरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का धरना समाप्त

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद आज दोपहर को धरना समाप्त कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 31 Jul 2017 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 31 Jul 2017 03:41 PM (IST)
अंबेडकरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का धरना समाप्त
अंबेडकरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का धरना समाप्त

अंबेडकरनगर (जेएनएन)। फैजाबाद से आजमगढ़ फोर लेन के निर्माण के दौरान किसानों के मुआवजा देने की मांग को लेकर राज बब्बर का एक दिवसीय धरना आज समाप्त हो गया। जिला प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के डोडो में हाइवे निर्माण में प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर कल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद आज दोपहर को धरना समाप्त कर दिया है। उनके साथ आज धरने में पूर्व सांसद तथा प्रदेश  अध्यक्ष सांसद निर्मल खत्री के साथ कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी