गोमांस के साथ हिरासत में लिए गए दो व्यक्ति

अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित दरवन चौराहे पर पुलिस ने दो लोगों को बोरे में रखक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:48 PM (IST)
गोमांस के साथ हिरासत में लिए गए दो व्यक्ति
गोमांस के साथ हिरासत में लिए गए दो व्यक्ति

अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित दरवन चौराहे पर पुलिस ने दो लोगों को बोरे में रखकर गोमांस ले जाने के शक में हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया था, लेकिन एक मात्र चिकित्सक ने पहुंचकर जांच की। जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। उक्त थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव अपने हमराह सिपाहियों के साथ बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दैनिक गश्त पर थे। टीम फैजाबाद मार्ग पर स्थित दरवन चौराहे पर पहुंची थी। इस बीच दो लोग बोरे में मांस रखकर अकबरपुर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। शक होने पर पुलिस उक्त संदिग्धों के पास पहुंच गई।बोरा खोलवाकर निरीक्षण किया। बोरे में मांस देख पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मामला स्पष्ट न होने के कारण पुलिस अभी कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष संजय ¨सह ने बताया कि गुरुवार सुबह चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। मामला स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी