पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, गिरफ्तार

इब्राहिमपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ आठ तथा जिले के अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 11:44 PM (IST)
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, गिरफ्तार

अंबेडकरनगर : इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में बुढ़वा बाबा के पास चेकिग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अतहर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। घायल को पुलिस सीएचसी टांडा लेकर पहुंची है। आरोपित के खिलाफ इब्राहिमपुर थाने में आठ तथा जिले के अन्य थानों में भी मुकदमें दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह शनिवार की देरशाम बुढ़्वा बाबा के पास पुलिस टीम के साथ चेकिग कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध को आते देख रुकने का इशारा किया, तो वह वाहन पीछे मोड़कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो आरोपित फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपित से बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनय सिंह, शिवकुमार सिंह, हमराही अर्पित सिंह, आशीष पांडेय, जयदयाल शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के हाथ पहले ही लग गया था बाबा : जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुए हिस्ट्रीशीटर अतहर उर्फ बाबा को पुलिस ने बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के गांव बैराड़ी मुस्तहरकम में चचेरी बहन के घर से बीती रात हिरासत में लिया था। उसे एनटीपीसी चौकी पर रखा गया था। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी से इन्कार करती रही है।

chat bot
आपका साथी