ग्राम प्रधान की व्यवस्था पर चल रहा पशु आश्रय स्थल

ब्लॉक के पटोहा गानेपुर में जनवरी में 25 हजार से अधिक लागत से बना पशु आश्रय स्थल पर प्रधान के प्रयास से इस समय कुल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 10:13 PM (IST)
ग्राम प्रधान की व्यवस्था पर चल रहा पशु आश्रय स्थल
ग्राम प्रधान की व्यवस्था पर चल रहा पशु आश्रय स्थल

अंबेडकरनगर : ब्लॉक के पटोहा गानेपुर में जनवरी में 25 हजार से अधिक लागत से बना पशु आश्रय स्थल पर प्रधान के प्रयास से इस समय कुल 80 बेसहारा पशु यहां रह रहे हैं। ग्राम प्रधान दीप किरण वर्मा का कहना है कि कार्यस्थल पर अभी तक चारा, पानी की सरकारी कोई व्यवस्था नहीं है। प्रधान के अनुसार अब तक चारा के लिए 40 हजार का भूसा खरीदा गया। पानी की व्यवस्था के लिए 15 हजार रुपये की लागत से समरसेबुल की भी स्थापना की गई है। पशु आश्रय में बंधे पशुओं के खान-पान को बेहतर रहन-सहन के लिये निजी पैसे पर मजदूर लगा रखा है। गौरतलब है कि प्रधान द्वारा लगाया गया निजी खर्च की भरपाई कौन करेगा यही तय नहीं है। प्रधान का कहना है कि पैसा शासन स्तर पर मुक्त की जानकारी तो है, लेकिन अभी तक ब्लॉक स्तर से पैसे का भी भुगतान नहीं हो पाया है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमाकांत मिश्र का कहना है कि धन मिलने पर तत्काल भुगतान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी