पुरानी रंजिश में पूर्व प्रमुख ने पीटा, मामला दर्ज

अंबेडकरनगर : शादी समारोह से लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश में दबंगों ने पिटाई कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 10:15 PM (IST)
पुरानी रंजिश में पूर्व प्रमुख ने पीटा, मामला दर्ज
पुरानी रंजिश में पूर्व प्रमुख ने पीटा, मामला दर्ज

अंबेडकरनगर : शादी समारोह से लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश में दबंगों ने पिटाई कर दिया। घायल की मां की तहरीर भियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख समेत आधा दर्जन के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद की है। गत बुधवार की देर रात्रि गांव का ही युवक दुर्गेश पुत्र शंभूलाल उसी गांव के मिठाईलाल के यहां लड़की की शादी समारोह से घर लौट रहा था। रास्ते में उसके जाने-पहचाने लोगों ने पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे घायल के परिवारीजनों को भी दबंगों ने दौड़ा लिया। यही नहीं किसी तरह घर भागे घायल युवक व उसके परिवारीजनों को घर में घुसकर लाठियों से पीटा गया। घायल युवक व उसकी मां ने गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनयन निर्दोष समेत आधा दर्जन की संलिप्तता मारने में बताई। पुलिस ने घायल दुर्गेश की घायल मां की तहरीर पर घायल अनमोल, शिवकुमार व इंद्रावती का मेडिकल कराते हुए पूर्व प्रमुख समेत आधा दर्जन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी