बार एसोसिएशन के 10 पदों के लिए 25 प्रत्याशियों में मुकाबला

-गहमागहमी भरे माहौल में कल होगा मतदान तैयारी पूरी -984 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बनाए जाएंगे आठ बूथ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 10:43 PM (IST)
बार एसोसिएशन के 10 पदों के लिए 25 प्रत्याशियों में मुकाबला
बार एसोसिएशन के 10 पदों के लिए 25 प्रत्याशियों में मुकाबला

अंबेडकरनगर : जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव समेत 10 पदों के लिए 25 प्रत्याशियों में टक्कर है। आगामी 10 अगस्त सोमवार को सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान होगा। मतगणना 12 अगस्त को होगी। प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी नरसिंह नारायण सिंह, इंद्रमणि शुक्ल, राजेंद्र पटेल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव व अंबिका सिंह मैदान में है। सचिव पद के चार दावेदार रमेश सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, हरगोविद यादव व रवींद्र कुमार उपाध्याय मैदान में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गंगेश कुमार श्रीवास्तव, देशबंधु राम किशोर व संतराम गुप्त, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए पशुपतिनाथ मिश्र, देवतादीन गौड़, राजेश कुमार यादव व रामनाथ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दिलीप कुमार मिश्र व सैयद मसरूर आलम, सहसचिव के तीन पद पर अविनाश पटेल, राम अजोर, रामशिरोमणि यादव, सतीश कुमार मिश्र व संतोष कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार मिश्र व राकेश कुमार चतुर्वेदी चुनाव मैदान में है। चुनाव अधिकारी विनोद श्रीवास्तव ने बताया 984 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में कोविड 19 महामारी के कारण शारीरिक दूरी का पालन करते हुए चुनाव के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी