सीडीओ ने मत्स्य परियोजना का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मत्स्य पालन विभाग से मछली पालन को अनुदानित एक परियोजना का निरीक्षण किया। बसखारी विकास खंड के नरायनपुर प्रीतमपुर यह संचालित है.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:08 AM (IST)
सीडीओ ने मत्स्य परियोजना का किया निरीक्षण
सीडीओ ने मत्स्य परियोजना का किया निरीक्षण

अंबेडकरनगर : मुख्य विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मत्स्य पालन विभाग से मछली पालन को अनुदानित एक परियोजना का निरीक्षण किया। बसखारी विकास खंड के नरायनपुर प्रीतमपुर यह संचालित है। यहां मानक अनुसार आठ टैंक निर्मित मिले। पानी के पुन: उपयोग के लिए चक्रीकरण (रिर्सकुलेटरी सिस्टम) के तीन बायो फिल्टर यूनिट हैं। जनरेटर, आक्सीजन आपूर्ति के लिए एयर पंप, स्टोर रूम, लैब कार्यालय आदि का निर्माण हुआ है। सभी आठ टैंकों में पगेसियश प्रजाति की मछली डाली गई हैं। छह से सात माह में लगभग 40 टन मछली का उत्पादन की संभावना है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमाकांत पांडेय को परियोजना की वीडियोक्लिप तैयार कर प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। परियोजना में लाभार्थी को 20 लाख रुपये अनुदान दिया गया है। मौके पर बीडीओ सविता सिंह, मत्स्य निरीक्षक उमेश सिंह, मत्स्य विकास अधिकारी खुर्शीद आलम, अशरफ, विकास निषाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी