360 लोगों की स्क्रीनिग, 36 नमूने की रिपोर्ट मिली निगेटिव

अंबेडकरनगर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है इसलिए अब लॉकडाउन में बेहद सख्ती बरती जा रही है। वहीं स्क्रीनिग जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और चिकित्साधिकारी एवं नर्स कोरोना योद्धा के रूप में मरीजों की सेवा में तत्पर हैं। मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय और जलालपुर में कोविड-19 हॉस्पिटल स्थापित किया गया है। जहां पर 50-50 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Apr 2020 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2020 06:12 AM (IST)
360 लोगों की स्क्रीनिग, 36 नमूने की रिपोर्ट मिली निगेटिव
360 लोगों की स्क्रीनिग, 36 नमूने की रिपोर्ट मिली निगेटिव

अंबेडकरनगर : कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है इसलिए अब लॉकडाउन में बेहद सख्ती बरती जा रही है। वहीं स्क्रीनिग, जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और चिकित्साधिकारी एवं नर्स कोरोना योद्धा के रूप में मरीजों की सेवा में तत्पर हैं। मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय और जलालपुर में कोविड-19 हॉस्पिटल स्थापित किया गया है। जहां पर 50-50 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को जिला चिकित्सालय में 60 तथा एकलव्य स्टेडियम में 260 लोगों की स्क्रीनिग कर क्वारंटीन कर लिया गया है। इसमें जिला चिकित्सालय के क्वारंटाइन वार्ड में 64 तथा एकलव्य स्टेडियम में 265 लोगों को रखा गया है। इससे दोनों स्थान फुल हो गए हैं फिर भी विभाग अलग से इंतजाम नहीं कर रहा है। आइसोलेशन वार्ड में दो संदिग्ध मरीज को भी भर्ती किया गया। वहीं 36 नमूने की रिपोर्ट और मिली जो सभी निगेटिव हैं। दो दिन से जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन क्वारंटीन करने के लिए विभाग के पास स्थान ही नहीं बचा है।

-------

17523 लोग हो चुके हैं क्वारंटाइन : विदेश व गैर प्रांतों से आए प्रवासियों में से 15266 व्यक्तियों को विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों पर रखा गया था। इसके बाद 14 दिन के बाद सभी को घर जाने की अनुमति मिल चुकी है। वहीं कोटा से आए छात्रों को होम क्वारंटाइन करने के बाद 320 लोगों को सोमवार को क्वारंटीन किया गया।

--------

स्क्रीनिग के बाद लोगों को क्वारंटीन के लिए भर्ती किया जा रहा है, जगह भर जाने से नवोदय विद्यालय में रखे जाएंगे। 14 दिन का समय बीतने से पहले किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, गर्म पानी पिएं और व्यायाम भी करते रहें।

डॉ. अशोक कुमार,

सीएमओ, अंबेडकरनगर

chat bot
आपका साथी