धूप और उमस से लोग रहे परेशान

अंबेडकरनगर : शहर में मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 10:13 PM (IST)
धूप और उमस से लोग रहे परेशान
धूप और उमस से लोग रहे परेशान

अंबेडकरनगर : शहर में मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को जिले का तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार से बादल के छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है। आगामी दिनों में मौसम के रुख को देखते हुए मानसून के दस्तक देने तथा तापमान में गिरावट के आसार हैं। लिहाजा, भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन को राहत मिल सकती है।

मंगलवार को सुबह की शुरुआत बदलों से जरूर हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही चटख धूप ने गर्मी को तल्ख कर दिया। दोपहर तक बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए बच्चे ट्यूबवेल, नदी और तालाबों में डुबकी लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी