लोहिया के विचार सदैव रहेंगे प्रासंगिक

अंबेडकरनगर : समाजवादी ¨चतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 09:57 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 09:57 PM (IST)
लोहिया के विचार सदैव रहेंगे प्रासंगिक
लोहिया के विचार सदैव रहेंगे प्रासंगिक

अंबेडकरनगर : समाजवादी ¨चतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। हालांकि डॉ. लोहिया के जन्मस्थान पर हुए इस रस्मी आयोजन पार्टी के बड़े नेताओं ने दूरी बनाए रखी।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महासचिव डॉ. तिवारी ने कहा कि जब तक समाज में भय-भूख भ्रष्टाचार कर बोलबाला रहेगा डॉ. लोहिया के विचार सदैव प्रासंगिक रहेगें। उनकी सदैव यह मान्यता रही कि आर्थिक गैर बराबरी और जाति-पांत जुड़वा राक्षस हैं। दोनों से लड़ना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज को बराबर का हक दिलाने के लिए जीवन पर्यंत लगे रहे, इसी से आज उनके कार्यों को याद कर रहे हैं। जंग बहादुर यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही भारत को आगे बढ़ाया जा सकता है। गोष्ठी को मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामकृष्ण वर्मा, साधू गौड़, डॉ. मनीष पांडेय, दयाराम दुबे, परशुराम यादव, राम सागर यादव, आलोक त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। टांडा : समाजवाद के ¨चतक डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म दिन श्रद्धा, उत्साह के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। वयोवृद्ध सपा नेता राजदेव यादव, महंथ चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, धर्मराज कनौजिया, अशोक वर्मा, सुभाष यादव, दिलीपचंद्र, कमलेश मिश्र, संदीप यादव आदि ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी