पालिका ने चलाया सफाई अभियान

अंबेडकरनगर : नगर में डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद अभियान चला रही है। इसी क्रम मे

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 10:01 PM (IST)
पालिका ने चलाया सफाई अभियान

अंबेडकरनगर : नगर में डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद अभियान चला रही है। इसी क्रम में नगर के पांच वार्डों में अभियान चलाया गया। इसीक्रम में गत शुक्रवार को कार्यवाहक ईओ नीरज की देखरेख में नगर के मुसहां, मुबारकपुर उत्तरी, अलहदादपुर, हयातगंज उत्तरी, सकरावल पूर्व वार्ड में अभियान चलाया गया। वार्ड के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों, नालियों की सफाई करने के साथ ही मच्छरों को मारने वाली कीटनाशक दवाओं, मैलाथियान, चूना एवं ब्ली¨चग पाउडर के मिश्रण का छिड़काव सफाई कर्मियों ने किया। कार्यवाहक ईओ ने बताया कि यह अभियान आगामी 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

---------चलाया फॉ¨गग अभियान-जलालपुर : उपजिलाधिकारी विवेक मिश्र के निर्देश पर जलालपुर पालिका परिषद ने सफाई अभियान छेड़ते हुए मच्छरों को मारने का अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में फॉ¨गग अभियान का सिलसिला देर तक चला। जमालपुर चौराहे से लेकर पोस्टआफिस, सराय चौक, उर्दू बाजार, जाफराबाद जैसे प्रमुख स्थानों पर दिन भर नालियों की सफाई कर्मियों ने जारी रखी।

chat bot
आपका साथी