संयुक्त लाइसेंस हासिल करने में रोड़ा

अंबे डकरनगर : परिवहन विभाग की ओर से चार पहिया और दो पहिया वाहन चलाने के लिए संयुक्त लाइसेंस जारी कि

By Edited By: Publish:Wed, 18 May 2016 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2016 10:55 PM (IST)
संयुक्त लाइसेंस हासिल करने में रोड़ा

अंबे डकरनगर : परिवहन विभाग की ओर से चार पहिया और दो पहिया वाहन चलाने के लिए संयुक्त लाइसेंस जारी किए जाने के प्रतिबंध को भविष्य में अनवरत कर दिया है। इसे गत 15 अप्रैल से 15 मई तक के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रभावी किया गया था। लिहाजा इसकी सफलता और क्रियान्वयन में किसी प्रकार की दिक्कत व विरोध होता नहीं देख विभाग ने यह व्यवस्था हमेशा के लिए प्रभावी कर दी है। हालांकि विशेष परिस्थितियों ने दोनों प्रकार के वाहनों के लिए संयुक्त लाइसेंस हासिल को सकेगा। वहीं परिवहन विभाग की ओर से तुगलकी फरमान जारी किए जाने के बाद आवेदकों को संयुक्त लाइसेंस हासिल करने के लिए दोहरी दौड़ लगाने की मुसीबत बढ़ गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को एक बार में दो अथवा चार पहिया के लिए अलग-अलग आवेदन करने तथा चार बार परिवहन विभाग के चक्कर काटने होंगे।

गौरतलब है कि पहले की व्यवस्था में चार और दो पहिया वाहन के लिए संयुक्त तौर पर एक ही बार में लाइसेंस जारी होता रहा है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण एवं ड्रा¨वग लाइसेंस जारी करने में प्रारंभिक दक्षता परीक्षण करने के लिए परिवहन आयुक्त ने नया फरमान जारी किया है। इसके तहत ड्राइ¨वग लाइसेंस जारी किए जाने में मुश्किलें बढ़ी हैं। परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि एक आवेदन पत्र पर दो अथवा चार पहिया का एक ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था लर्निंग और स्थायी लाइसेंस जारी किए जाने की प्रत्येक दशा पर प्रभावी होगी। एक महीने के प्रायोगिक फरमान में आयुक्त ने आगामी 15 अप्रैल से 15 मई के बीच इसका अनुपालन करने को कहा था। इसकी सफलता के आधार पर ही उक्त फरमान को भविष्य में भी प्रभावी करने का निर्णय लिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से यह आदेश मिलने के बाद विभाग की मुसीबतें बढ़ती दिखने लगी हैं। वजह अभी तक चली आ रही व्यवस्था के अनुसार तब्दीली को लेकर आवेदकों को समझाना मुश्किल हो रहा है। वहीं विशेष परिस्थिति में संयुक्त लाइसेंस बनाए जाने का विभागीय अधिकारियों को पूरा हिसाब देना होगा। इसके लिए संयुक्त लाइसेंस जारी होने की जायज वजह को खास रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। विभागीय आदेश से ड्राइ¨वग लाइसेंस हासिल करने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। वजह आमतौर पर अधिकांश लोगों के पास दो पहिया और चार पहिया वाहन हैं। लिहाजा दोनों के उपयोग के लिए लाइसेंस की जरूरत को एकसाथ पूरा करने में विभाग का तुगलकी फरमान बाधक बन रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आदेश का अनुपालन शुरू है।

chat bot
आपका साथी