अखंड पाठ के बाद मनाया प्रकाशोत्सव पर्व

टांडा (अंबेडकरनगर) : नगर के गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा में चल रहे दो दिन अखंड पाठ के समापन होने के उपरा

By Edited By: Publish:Sun, 17 Jan 2016 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2016 12:07 AM (IST)
अखंड पाठ के बाद मनाया प्रकाशोत्सव पर्व

टांडा (अंबेडकरनगर) : नगर के गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा में चल रहे दो दिन अखंड पाठ के समापन होने के उपरांत सिख पंथ के दसवें गुरु गो¨वद ¨सह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारा में सजे गुरु दरबार में लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ मत्था टेका। आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

नगर के छज्जापुर में स्थित गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा में दो दिन से चल रहा अखंड पाठ शनिवार को समाप्त हो गया। अखंड पाठ के समापन के उपरांत भोर से ही सिख समाज के सैकड़ों महिलाएं, बच्चे, पुरुष गुरुद्वारा पहुंचे। बड़े धूमधाम के साथ सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गो¨वद ¨सह का प्रकाशोत्सव मनाया। गुरुद्वारा में सजे पवित्र गुरु दरबार के साथ सिख समाज एवं दूसरे पंथ के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ मत्था टेका। प्रकाशोत्सव के साथ ही लंगर का आयोजन किया गया। विभिन्न धर्म, जाति के लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। रात में यहां विशेष कीर्तन दरबार का आयेाजन किया गया। गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा के प्रधान सरदार त्रिलोक ¨सह, उपाध्यक्ष राजेश ¨सह सलूजा, सेक्रेटरी अंशु बग्गा, हरजीत ¨सह, गुलशन सलूजा, हरदीप ¨सह, रूपम ¨सह, हैप्पी ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी