कर्मचारियों को बंधक बना प्रदर्शन

कटेहरी (अंबेडकरनगर) : अघोषित बिजली कटौती तथा बदले रोस्टर से नाराज बाजार के युवकों ने स्थानीय विद्युत

By Edited By: Publish:Fri, 18 Sep 2015 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2015 11:55 PM (IST)
कर्मचारियों को बंधक बना प्रदर्शन

कटेहरी (अंबेडकरनगर) : अघोषित बिजली कटौती तथा बदले रोस्टर से नाराज बाजार के युवकों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को बंधक बना प्रदर्शन किया। इससे करीब घंटेभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वर्तमान समय में बिजली की कटौती तथा बेतुके रोस्टर से क्षेत्रवासी घोर यातना भुगत रहे है। उन्हें जहां रातों को नींद नहीं आ रही, वहीं खेतों में धान व गन्ने की फसल भी प्रभावित हो रही। युवा वर्ग इस हालात से खासा आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में युवक पॉवर हाउस पहुंच गए। उन्होंने मुख्य कक्ष को बंद कर दिया तथा मौके पर मौजूद दो उपकेंद्र चालकों को घेर लिया। बाद में उपकेंद्र चालक सुनील मिश्र तथा अंजनी ¨सह के हाथ बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। लगभग आधे घंटे तक हंगामा तथा नारेबाजी चलती रही। नेतृत्व कर रहे विक्रम यादव ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन था। अब भी विभाग के उच्चाधिकारी तथा प्रशासन न चेता तो शासन को बकायदा सूचित कर वृहद आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन करने की रणनीति तय की जा रही है। इस प्रदर्शन में अभिमन्यु अग्रहरि, सुहेल खान, सत्यम, पवन ¨सह, आशीष कुमार, राहुल यादव आदि शामिल रहे। इस दौरान पुलिस अथवा प्रशासन बेखबर रहा। पुलिस का कहना है कि किसी ने मामले की सूचना नहीं दी थी।

chat bot
आपका साथी