शिविर में राजनैतिक बदलाव से कार्यकर्ताओं को कराया रुबरू

नगर पंचायत सिरसा स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सिरसा मंडल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामराज यादव और संचालन मंडल महामंत्री फूलचंद्र पटेल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:58 PM (IST)
शिविर में राजनैतिक बदलाव से  कार्यकर्ताओं को कराया रुबरू
शिविर में राजनैतिक बदलाव से कार्यकर्ताओं को कराया रुबरू

मेजा : नगर पंचायत सिरसा स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सिरसा मंडल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामराज यादव और संचालन मंडल महामंत्री फूलचंद्र पटेल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पांडेय ने भाजपा के इतिहास उसके विकास पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने जहां हमारा विचार परिवार पर प्रकाश डाला, वही पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पयासी ने 2014 के बाद राजनैतिक बदलाव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ल ने वैचारिक मुख्य धारा और और कमलेश तिवारी ने व्यक्ति विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम से पूर्व शशिकान्त मिश्र, रोशनलाल पाल, पुष्पेन्द्र यादव ने सभी पदाधिकारियों व वक्ताओं को भाजपा का दुपट्टा, पेन व डायरी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष, वक्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल मंत्री अवनीश तिवारी, मंडल मंत्री रंजेश यादव, कौशलेश यादव, संदीप मिश्र, लालचंद्र बिंद, मंडल उपाध्यक्ष संजय बिद, राणा सेठ, मंडल उपाध्यक्ष सुशील केसरी, भाजपा नेता बीना मिश्र, वंदना द्विवेदी, रामशंकर निषाद, मंडल उपाध्यक्ष गुड़िया भारतीय, कृष्णकांत तिवारी, महावीर बिद, प्रभाकर द्विवेदी, गोप निषाद एवं सेक्टर प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। भाजपा का प्रशिक्षण शिविर कल

सहसों : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मंडल प्रशिक्षण शिविर 28-29 अक्टूबर को सहसों के आरडी सिंह महाविद्यालय बसमहुआ में आयोजित किया गया है। मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी/सेक्टर संयोजक, मंडल कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी गण शामिल होंगे। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष सहसों अनिल सरोज तथा महामंत्री पवन कुमार शुक्ल ने दी है।

chat bot
आपका साथी