प्रतापगढ़ में धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षित रहेंगी महिलाएं, मिशन शक्ति अभियान के तहत बन रही टीमें

एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि महिला सुरक्षा पर शासन का पूरा जोर है। इस पर जिले में पुलिस को सक्रिय व सतर्क रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी। ऐसा उनको मीटिंग में भी बताया जा चुका है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:49 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:49 AM (IST)
प्रतापगढ़ में धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षित रहेंगी महिलाएं, मिशन शक्ति अभियान के तहत बन रही टीमें
एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि महिला सुरक्षा पर शासन का पूरा जोर है।

प्रयागराज,जेएनएन। शासन के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत टीमें बन रही हैं। यही नहीं ग्राम सभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षा देने को उनको जागरूक किया जा रहा है। उनको बताया जा रहा है कि कहीं भी समस्या आने पर महिलाएं बेशक 1090 पर डायल कर दें। कुछ ही देर में महिलाएं अपने पास पुलिस को पाएंगी। पुलिस उनको सुरक्षा देकर शोहदों पर कार्रवाई करेगी।

महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा को चलाया जा रहा है मिशन शक्ति अभियान

महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं उनके कर्मचारियों, महिला शक्ति केंद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं 1098 चाइल्ड के कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग ग्रामसभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम पास्को कानून लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज से पीडि़त महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव सहायता पुर्नवास के लिए जागरूक किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कन्या भू्रण हत्या रोकने हेतु पीसीपीएनडीटी कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता, बाल विवाह रोकथाम, कोविड-19 के रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। मिशन का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने के लिए महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसा व अपराध करने वाले की पहचान उजागर करना होगा।

थानों में बनाए हेल्‍प डेस्‍क की महती भूमिका

इसके तहत थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क की भी महती भूमिका होगी। वहां के अफसर हर मामले को गंभीरता से लेंगे। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि महिला सुरक्षा पर शासन का पूरा जोर है। इस पर जिले में पुलिस को सक्रिय व सतर्क रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी। ऐसा उनको मीटिंग में भी बताया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी