Hartalika Teej 2020 : प्रतापगढ़ में महिलाओं ने संक्रमण से बचते हुए मनाया हरतालिका तीज पर्व

Hartalika Teej 2020कोरोना काल में भी सुहागिन महिलाओं ने पूरी सजगता के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन-अर्चन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 12:47 AM (IST)
Hartalika Teej 2020 : प्रतापगढ़ में महिलाओं ने संक्रमण से बचते हुए मनाया हरतालिका तीज पर्व
Hartalika Teej 2020 : प्रतापगढ़ में महिलाओं ने संक्रमण से बचते हुए मनाया हरतालिका तीज पर्व

प्रयागराज, जेएनएन। हरतालिका तीज का व्रत पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में भी सौभाग्‍यवती महिलाओं ने मनाया। निर्जला व्रत रखकर महलिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने फिजिकल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन किया। क्‍योंकि कोरोना वायरस संक्रमण काल में ऐसा करना सरकार की गाइडलाइन में भी है। महिलाओं ने मास्‍क भी लगाए रखा।

कोरोना काल में भी सुहागिन महिलाएं पर्व मनाया

हरितालिका तीज मनाने को लेकर महिलाएं उत्साहित रहीं। कोरोना काल में भी सुहागिन महिलाएं पर्व मनाया। हालांकि पूरी सजगता के साथ ही। व्रत रखने की खास तैयारी महिलाएं करने में जुटी रहीं। वह बाजार में जरूरी सामानों की खरीदारी को पहुंचीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार अधिकांश महिलाएं घर में ही पूजन किया।

भगवान शिव व माता गौरा, गणपति का एक साथ पूजन

हरतालिका तीज को जिले में कजली तीज भी कहा जाता है। इसमें महिलाएं भगवान शिव व माता गौरा, गणपति का एक साथ पूजन करती हैं। मिट्टी की मूर्तियों में शिव परिवार को साकार करके उनका पूजन करके उसी तरह अपने दांपत्य में सुख व आनंद की कामना करती हैं। इसी के तहत यह पूजा घर-घर हुई।

महिलाओं ने नए वस्त्र पहनकर विधिवत श्रृंगार किया

महिलाएं नए वस्त्र पहनकर विधिवत श्रृंगार किया। साथ ही श्रृंगार के सामान का दान भी दिया। हर बार महिलाएं इस दिन शिव जी के मंदिर भी जाती थीं। इस बार कोरोना का खतरा होने से अधिकांश सुहागिनें घर पर ही पूजन किया। जिले के शिव धाम भयहरणनाथ धाम में कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कजली तीज पर महिलाओं को मंदिर न आने को जागरूक किया गया था।

chat bot
आपका साथी