विवाहिता व उसके दो बच्चों की आग से जलकर मौत, हत्या का आरोप

करछना के एक गांव में महिला और उसके दो बच्‍चों की जली हुई लाश मिली। बच्‍चों के शव लोहे के बाक्‍स में थे। मायके के लोग महिला के पति व ससुर पर इल्‍जाम लगा रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 01:03 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 01:03 PM (IST)
विवाहिता व उसके दो बच्चों की आग से जलकर मौत, हत्या का आरोप
विवाहिता व उसके दो बच्चों की आग से जलकर मौत, हत्या का आरोप

प्रयागराज : करछना थानाक्षेत्र के तरौल ग्राम सभा के कपूर का पूरा मजरे में एक लोमहर्षक घटना हुई। 25 वर्षीय महिला ऊषा पटेल पत्नी गणेश प्रसाद पटेल और उसके दो बच्चों की जली हुई लाश एक बाक्स में मिली। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर पहुंचे महिला के मायके के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पति और ससुर पर आरोप लग रहा है।

 पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया
ऊषा पटेल पत्नी गणेश प्रसाद पटेल और उसकी आठ वर्ष की बेटी और छह वर्ष के बेटे की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहां लोगों का मजमा लगा हुआ है। हर कोई जले शवों को देख हतप्रभ है। तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। 

 दोनों बच्चों के शव बाक्स में व महिला की उसी कमरे में लाश मिली
तीनों के शव एक ही कमरे में मिले। दोनों बच्चों के शव लोहे के बाक्स में पड़े हैं जबकि महिला की उसी कमरे में लाश मिली है। ऊषा पटेल की 10 साल पहले गणेश प्रसाद पटेल के साथ शादी हुई थी। जानकारी होने पर मायके के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। वह चिल्ला-चिल्ला कर ऊषा के पति और ससुर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच से ही साफ होगा कि हत्या है या सामूहिक आत्महत्या।

chat bot
आपका साथी