यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग विभिन्न पदों के लिए ऐलान करने जा रहा भर्ती, जानें खाली पदों का ब्यौरा

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में 52110 पद रिक्त हैं। इनमें से समूह क और ख यानी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक आदि के करीब साढ़े तीन हजार पद हैं जबकि समूह ग में सबसे अधिक 48398 पद खाली हैं। इन पदो पर जल्द ही भर्ती का ऐलान होगा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 08:10 AM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 11:18 AM (IST)
यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग विभिन्न पदों के लिए ऐलान करने जा रहा भर्ती, जानें खाली पदों का ब्यौरा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में 52,110 पद रिक्त हैं।

प्रयागराज [धर्मेश अवस्थी]। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमों में भर्ती के लिए रिक्त पदों का ब्योरा तैयार हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 52,110 पद रिक्त हैं। इनमें से समूह क और ख यानी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक आदि के करीब साढ़े तीन हजार पद हैं, जबकि समूह ग में सबसे अधिक 48398 पद खाली हैं। शिक्षा निदेशालय ने शासन को रिक्त पदों का ब्योरा भेज दिया है, अब जल्द ही भर्ती का ऐलान होगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा महकमे में लंबे समय से पद खाली हैं। शासन ने निदेशालय से पदों का ब्योरा मांगा था। रिक्त पदों पर भर्ती कराने का जिम्मा अलग-अलग संस्थाओं का है। मसलन, राजकीय कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व सहायक अध्यापक का चयन उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग करता है। वहीं से बीएसए भी चयनित होते हैं, जबकि अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक कॉलेजों व एडेड संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के लिए माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड योग्य अभ्यर्थियों का चयन करता है। इसके अलावा लिपिक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक पदों पर चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ करता आ रहा है।

माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड एडेड कॉलेजों के लिए प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व सहायक अध्यापक का विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद है। शेष पदों का विज्ञापन भी अलग भर्ती संस्थाएं घोषित करेंगी। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा अनुभाग को रिक्त पदों का ब्योरा भेज दिया है।

ये पद खाली

1. समूह क में एडेड माध्यमिक कॉलेजों में प्रधानाचार्य : 2110 2. समूह ख में राजकीय कालेजों में प्रधानाचार्य : 369 बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी : 22 वरिष्ठ प्रवक्ता : 101 एडेड कॉलेजों में प्रधानाध्यापक : 758 एडेड संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य : 352 3. समूह ग में राजकीय कॉलेजों में प्रवक्ता महिला : 626 राजकीय कॉलेजों में प्रवक्ता पुरुष : 1293 राजकीय कॉलेजों में सहायक अध्यापक महिला : 4257 राजकीय कॉलेजों में सहायक अध्यापक पुरुष : 4681 एडेड कॉलेजों में प्रवक्ता : 2696 एडेड कॉलेजों में सहायक अध्यापक : 31818 एडेड कॉलेजों में लिपिक : 1485 एडेड संस्कृत विद्यालयों में सहायक अध्यापक : 1119 शिक्षा निदेशालय में कनिष्ठ सहायक : 107 शिक्षा निदेशालय में आशुलिपिक : 23 माध्यमिक शिक्षा परिषद में कनिष्ठ सहायक : 93

पदोन्नति का भी इंतजार : माध्यमिक शिक्षा विभाग समूह क के पदों पर पदोन्नति से ही चयन करता आ रहा है। इधर लंबे समय से विभागीय पदोन्नति होने का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी