उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने किया ट्वीट, कहा-देश प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्‍त नहीं करेगा

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके विरोधी पार्टियों पर कटाक्ष किया है। साथ ही उन्‍होंने विकास कार्यों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। ट्वीट किया है कि क्षेत्रीय जनों की मांग के अनुरूप बेहतर एवं सुगम्य यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 09:18 AM (IST)
उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने किया ट्वीट, कहा-देश प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्‍त नहीं करेगा
उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके विरोधी पार्टिंयों को जवाब दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विपक्ष सरकार को हर मुद्दे पर घेराबंदी कर रही है। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि राहुल गांधी आप और आप की पार्टी तो किसानों की पैदायशी विरोधी है। सरकार विपक्ष का पक्ष सुनेगी परंतु देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान बर्दाश्‍त नहीं करेगा। 

केशव ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया

उप मुख्यमंत्री केशव ने विकास कार्यों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। ट्वीट किया है कि क्षेत्रीय जनों की मांग के अनुरूप बेहतर एवं सुगम्य यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। बताया है कि पीलीभीत के इलाबास देवल ग्राम किशनपुर तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 1.5 करोड़ रुपये निर्गत किए हैं। कार्य को गुणवत्तापूर्ण के साथ शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों कोविड-19 के टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया है। कहा है कि जिस वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जा रहा है, सभी सहयोग करें। यह देश को कोरोना की लड़ाई में आगे ले जाएगा। 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदी बोले- कोरोना पर काबू पा रहा भारत 

विश्व के सब से बड़े टीकाकरण अभियान से कोरोना पर काबू पा रहा भारत। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने ट्वीट किया है कि अब तक देश में 75 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी प्रकार के दुष्प्रचार से सजग रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भी साझा किया है। उसपर लिखा है कि तीव्र गति से टीकाकरण के साथ कोरोना पर काबू पा रहा भारत।

chat bot
आपका साथी