सरकार के सौ दिन परिश्रम, प्रदर्शन व परिणाम से भरपूर : नकवी Prayagraj News

भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी अपने गांव भदरी जाएंगे। वह सोमवार को प्रयागराज आएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 03:04 PM (IST)
सरकार के सौ दिन परिश्रम, प्रदर्शन व परिणाम से भरपूर : नकवी Prayagraj News
सरकार के सौ दिन परिश्रम, प्रदर्शन व परिणाम से भरपूर : नकवी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का सोमवार को प्रयागराज में आगमन हुआ। सर्किट हाउस में उन्‍हाेंने मोदी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि सरकार के सौ दिन परिश्रम, प्रदर्शन व परिणाम से भरपूर रहे।

बोले, लिया गया हर फैसला देश और देशवासियों के सरोकार को समर्पित
केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि अब तक लिया गया हर फैसला देश और देशवासियों के सरोकार को समर्पित है। कुप्रथा के खात्मे का तीन तलाक कानून हो या असम्भव कहा जाने वाला 370 और 35a को खत्म किये जाने का फैसला हो, सब खत्म किया।

कहा, इस्लामी देशों के साथ पीएम मोदी का दोस्ताना रिश्ता बेहतर हुआ
आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 16,085 अस्पतालों को शामिल किया गया है। अब तक 40 लाख  से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ मिला है। इस्लामी देशों के साथ पीएम मोदी का जबरदस्त दोस्ताना रिश्ता बेहतर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, अफगानिस्‍तान जैसे देशों द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना इसकी एक झलक है।

एयरपोर्ट पर किया गया स्‍वागत
इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनका एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी और विधायक हर्षवर्द्धन वाजपेयी ने पुष्‍प गुच्‍छ देकर स्‍वागत किया। एयरपोर्ट से वह कार से सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से भी मुखातिब हुए। शाम को दायराशाह अजमल के डॉ. मुस्तफा के घर जाएंगे। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नकवी मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपने गांव भदारी, प्रतापपुर जाएंगे। लगभग लगभग तीन घंटे तक वह अपने गांव में रहेंगे फिर शाम को प्लेन से दिल्ली लौट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी