देवरिया जेल कांड में 25 हजार का इनामी अली अहमद और मोहम्मद अहमद गिरफ्तार Prayagraj News

पोंगहट पुल के पास रहने वाले अली अहमद और मोहम्मद अहमद की गिरफ्तारी पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दोनों को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 08:06 AM (IST)
देवरिया जेल कांड में 25 हजार का इनामी अली अहमद और मोहम्मद अहमद गिरफ्तार Prayagraj News
देवरिया जेल कांड में 25 हजार का इनामी अली अहमद और मोहम्मद अहमद गिरफ्तार Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। धूमनगंज इलाके के प्रापर्टी डीलर जैद को अगवा करने के बाद देवरिया जेल ले जाकर पूर्व सांसद अतीक अहमद से पिटवाने के आरोपित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अली अहमद और मोहम्मद अहमद पोंगहट पुल के पास रहने वाले हैं। उन्‍हें  धूमनगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोंगहट पुल के पास दबोच लिया।करीब डेढ़ साल पुरानी इस घटना में अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं।

धूमनगंज के प्रापर्टी डीलर को देवरिया जेल में ले जाकर पिटाई का मामला

धूमनगंज में पोंगहट पुल के पास रहने वाले प्रापर्टी डीलर मोहम्मद जैद को पिछले साल आठ जनवरी को बंधक बनाकर देवरिया जेल ले जाया गया था। जहां बंद अतीक और उनके गुर्गो ने उसकी पिटाई की थी। सोने की चेन और नगदी भी लूटने का आरोप है। देवरिया से लौटने के बाद जैद ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी तो अतीक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।

आरोपितों के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एक के बाद एक इस घटना में गिरफ्तारी की जाने लगी। पिछले महीने भी पुलिस ने राशिद उर्फ नीलू और खालिद जफर को गिरफ्तार किया था। अपहरण में इस्तेमाल काले रंग की क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई थी। उसी घटना में पोंगहट पुल के पास रहने वाले अली अहमद और मोहम्मद अहमद की गिरफ्तारी पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

chat bot
आपका साथी