दूल्हे की हरकत देख भड़के घराती, बिना दुल्हन ही लौटा दी गई दो बरात

उतरांव व मऊआइमा थाना क्षेत्रों में दो बरात बिना दुल्‍हन के ही वापस लौट गई। बरात में दूल्‍हे की हरकत पर घराती पक्ष ने ऐसा निर्णय लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 12:34 PM (IST)
दूल्हे की हरकत देख भड़के घराती, बिना दुल्हन ही लौटा दी गई दो बरात
दूल्हे की हरकत देख भड़के घराती, बिना दुल्हन ही लौटा दी गई दो बरात

प्रयागराज, जेएनएन। उतरांव थाना क्षेत्र के बारो गांव में आई बरात बिन दूल्हन के ही लौट गई है। कारण था दूल्हे की हरकत घरातियों को पसंद नहीं आई और शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की लेकिन विफल रही। इसी प्रकार मऊआइमा थाना क्षेत्र के मंहरौडा गांव में दूल्हे की नजर कमजोर होने से उसके हाथ डगमगाने लगे। और वह लड़की की मांग नहीं भर सका। फिर क्या था लड़की भड़क गई और शादी से इन्कार कर दिया। 

 बारो में सरायइनायत के पट्टी बैरी शाल गांव से आई थी बरात

बारो गांव में सरायनाइत थाना क्षेत्र के पट्टी बैरी शाल गांव से बारात आई थी। द्वारचार के बाद दूल्हा मंदीप कुमार यादव पुत्र बृजलाल यादव के क्रियाकलाप देखकर घरातियों को ठीक नहीं लगे। इस पर लड़की के पिता राममूरत ने शादी की रस्म की रुकवा दी और विवाह करने से इन्कार कर दिया। इससे घराती व बारातियों मे हड़कंप मच गया। इस दौरान बराती पक्ष लोग धीरे-धीरे रात में ही भाग निकले। दूल्हा भी परिजनों के साथ लौट गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के दो लोगों को बैठा लिया। सुबह जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह ने दोनों पक्षों से बात की लेकिन विवाद नहीं सुलझा।

मांग नहीं भर पाया दूल्हा, बरात लौटी

मऊआइमा थाना क्षेत्र के मंहरौडा गांव में  शादी की रस्म में मांग भरने को लेकर दूल्हे के हाथ डगमगाता देख दुल्हन भड़क गई। घरातियों ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि दूल्हे के आंख की रोशनी कमजोर है। इसलिए लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। मंडरौडा गांव में बारात आई थी। बारातियों का स्वागत सत्कार कर घराती शादी के कार्यक्रम में जुट गए। द्वाराचार की रस्म पूरी होने के बाद देर रात दुल्हन के मांग भरने की रस्म शुरू हुई तो दूल्हा आंख की कम रोशनी के चलते मांग नहीं भर पाया। इस पर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इन्कार कर दिया। मामले को लेकर घराती व बरातियों के बीच हंगामा शुरू हो गया। देर रात चली दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी