लुटेरों की गिरफ्तारी और बरामदगी पर प्रतापगढ़ के सराफा कारोबारियों और व्यापार मंडल ने जताया संतोष

प्रतापगढ़ शहर के चर्चित डकैती कांड में गिरफ्तारी और बरामदगी पर पीड़ित सर्राफ व व्यापार मंडल ने संतोष व्यक्त किया है। एडीजी की प्रेसवार्ता में सुरेश सोनी भी पहुंचे। उन्होंने बरामद जेवरात की पहचान की। उस पर उनका ब्रांड संकेत नाम भी लिखा था।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:00 PM (IST)
लुटेरों की गिरफ्तारी और बरामदगी पर प्रतापगढ़ के सराफा कारोबारियों और व्यापार मंडल ने जताया संतोष
डकैती कांड में गिरफ्तारी और बरामदगी पर पीड़ित सर्राफ व व्यापार मंडल ने संतोष व्यक्त किया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ शहर के चर्चित डकैती कांड में गिरफ्तारी और बरामदगी पर पीड़ित सर्राफ व व्यापार मंडल ने संतोष व्यक्त किया है। एडीजी की प्रेसवार्ता में सुरेश सोनी भी पहुंचे। उन्होंने बरामद जेवरात की पहचान की। उस पर उनका ब्रांड संकेत नाम भी लिखा था। सुरेश ने कहा कि पुलिस ने सही पर्दाफाश किया है। डकैती में लूटा गया 50 फीसद माल मिल गया है। सुरेश के साथ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर जायसवाल, जिला महामंत्री संजय सोनी, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के उमा प्रकाश अग्रहरि व व्यापारी सुरक्षा फोरम के सदस्य रोशन लाल ऊमरवैश्य समेत कई पदाधिकारी पहुंचे थे। इन लोगों ने पुलिस के काम की सराहना की। साथ ही सुरक्षित माहौल में व्यापार करने में पुलिस का सहयोग भी मांगा।   

पट्टी लूट-हत्याकांड से जुड़े तार

जो बदमाश अभी इस कांड में नहीं पकड़े गए हैं, उनमें से एक का तार पट्टी में सर्राफ की हत्या व लूट से जुड़ता नजर आ रहा है।  सीसीटीवी फुटेज का गहराई से परीक्षण करने के बाद पुलिस ने ऐसा माना भी है। उसका हुलिया शहर की घटना में शामिल बदमाशों में एक से काफी हद तक मिल रहा है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने भी इसकी पुष्टि की है। उसकी पहचान को और पुख्ता किया जा रहा है।

लाल जैकेट और जूते भी मिले

श्याम बिहारी गली में वारदात के वक्त बदमाशों द्वारा पहने गए जूते व लाल जैकेट समेत कई सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं। यह कपड़े सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं। पुलिस ने सर्राफ सुरेश का लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है।

गिरफ्तारी पर बोले एसपी 

सर्राफ के यहां पड़ी डकैती कांड में सात बदमाश पकड़े गए हैं। कई और नाम प्रकाश में आए हें। उनकी धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। रेकी कराने वाले स्वर्णकार को भी खोजा जा रहा है।

-शिवहरी मीणा, एसपी 

chat bot
आपका साथी