Top Prayagraj News of the day, 09 August 2020 : प्रतापगढ़ में दो किशोर नदी में डूबे, एक का शव बरामद

प्रतापगढ़ में दो किशोर नदी में डूबे। एक का शव मिला जबकि दूसरे की तलाश हो रही है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी बढ़ रहा है। रेल कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 09 August 2020 : प्रतापगढ़ में दो किशोर नदी में डूबे, एक का शव बरामद
Top Prayagraj News of the day, 09 August 2020 : प्रतापगढ़ में दो किशोर नदी में डूबे, एक का शव बरामद

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ के अंतू में दो चचेरे भाई नदी में डूब गए। एक का शव बरामद हो गया जबकि दूसरे की तलाश एनडीआरएफ टीम कर रही है। वहीं प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर मे बढ़ोतरी जारी है। हरिद्वार के साथ नरौरा और कानपुर से पानी छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय रेल यूनियनों ने रेल बचाओ-देश बचाओ आंदोलन के तहत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और रेलवे के निजीकरण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रतापगढ़ में दो किशोर नदी में डूबे, एक का शव बरामद 

प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव में शनिवार की शाम नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए थे। कृष्णा सिंह 13 पुत्र उमेश सिंह तथा जय सिंह 14 पुत्र धनंजय सिंह चचेरे भाई थे। कृष्णा सिंह का शव नगर कोतवाली क्षेत्र के खीरी वीर घाट पर रविवार की दोपहर मिला। परिजनों ने पहुंचकर शिनाख्त की। कृष्णा की मौत पर परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं नदी में डूबे जय सिंह का अभी पता नहीं चल सका है। उसे एनडीआरएफ की टीम ढूंढ रही है।

गंगा-यमुना में उफान जारी, हरिद्वार और नरौरा व कानपुर से छोड़ा जा रहा पानी

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर मे बढ़ोतरी जारी है। हरिद्वार के साथ नरौरा और कानपुर से पानी छोड़ा जा रहा है। अगर इसी स्‍पीड में दोनों नदियों का जलस्‍तर बढ़ता रहा तो इससे कछारी इलाकों की आबादी में बाढ़ का खतरा उत्‍पन्‍न होने का खतरा उत्‍पन्‍न हो जाएगा। जिला प्रशासन हर पल नदियों के जलस्‍तर को लेकर नजर रखे हुए है। वहीं कछारी इलाकों में रहने वाले लोग भावी बाढ़ की आशंका से परेशान हैं। हालांकि एनडीआरएफ सक्रिय है। पिछले वर्ष इन इलाकों में बाढ़ का पानी परेशानी का सबब बन गया था।

रेल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस, सरकार की नीति का किया विरोध

केंद्रीय रेल यूनियनों ने रेल बचाओ-देश बचाओ आंदोलन के तहत पूरे देश में आज यानी रविवार को बिगुल फूंका। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और रेलवे के निजीकरण के खिलाफ यह अभियान रहा। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित अन्य जगहों पर जुलूस निकाल कर सभा हुई। इसके माध्‍यम से विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही अपनी मांगाें को लेकर एकजुटता दिखाई गई। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से प्रयाग स्टेशन पर मुखालफत की गई। जुलूस भी निकाला गया और अपनी मांगों पर एकजुटता दिखाई।

chat bot
आपका साथी