Top Prayagraj News of the day, 19 October 2019 : प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी की कार पर बाइक सवारों ने हमला किया

सपा प्रत्‍याशी की गाड़ी पर हमला किया गया। महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की। दैनिक जागरण डांडिया रास 2019 लेकर आया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 07:08 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 19 October 2019 : प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी की कार पर बाइक सवारों ने हमला किया
Top Prayagraj News of the day, 19 October 2019 : प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी की कार पर बाइक सवारों ने हमला किया

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में मीराभवन स्थित सपा के जिला कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात सपा प्रत्‍याशी की गाड़ी पर हमला कर दिया। उपचुनाव के सपा प्रत्‍याशी बृजेश पटेल कार से उतर ही रहे थे कि  बाइक सवार युवकों ने राड से कार पर पीछे से हमला कर दिया। वहीं, मुंबई से प्रयागराज इलाज कराने आई महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर डाली। शिकायत पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। हर साल की तरह इस बार दैनिक जागरण हर साल की तरह इस बार भी प्रयागराज की लोगों के लिए पसंदीदा कार्यक्रम 'जागरण डांडिया रास 2019Ó लेकर आया है। शनिवार यानी आज शाम सात बजे से दैनिक जागरण की ओर से डांडिया रास का आयोजन अशोक नगर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में किया जा रहा है।

प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला :

प्रतापगढ़ जनपद में मीराभवन स्थित सपा के जिला कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात सपा प्रत्‍याशी की गाड़ी पर हमला कर दिया। उसी समय उपचुनाव के सपा प्रत्‍याशी बृजेश पटेल कार से उतर ही रहे थे कि  वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार युवकों ने राड से कार पर पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। हालांक‍ि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

मुंबई से झाड़-फूंक कराने आई थी, फेसबुक फ्रेंड ने नाव पर की घिनौनी हरकत

प्रयागराज में मुंबई से अपना इलाज कराने यहां पहुंची महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर डाली। वह आई तो थी अपना झाड़-फूंक कराने लेकिन जाएगी तो प्रयागराज में इस शख्स की कड़वी अनुभूति लेकर ही। महाराष्ट्र के थाणे की 35 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां है। पति रेडीमेड कपड़े का स्टाल लगाता है। बीमारी से परेशान महिला किसी रिश्तेदार के कहने पर यहां कीडगंज में बारा खंभा के निकट मजार पर झाड़-फूंक कराने आने लगी। पिछले हफ्ते वह पति और बेटे के साथ आई तो साउथ मलाका स्थित होटल में ठहरी। उसका कहना है कि वह शुक्रवार दोपहर पति को होटल में छोड़ अकेले मजार गई थी। तभी उसे फेसबुक फ्रेंड गगन ने फोन किया और मिलने पहुंच गया। देर शाम वह उसे घुमाने के बहाने बोट क्लब की तरफ ले गया और दुष्‍कर्म किया।

'जागरण डांडिया रास' में आज की रात खास होगी, झूमेंगे प्रयागराज के लोग :

बस अब कुछ ही घंटे शेष हैैं। उसके बाद आप के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे। आप ही क्यों, यहां उपस्थित हजारों की भीड़ थिरकेगी और झूमेगी। मस्ती भरी शाम होगी और अपनों का साथ होगा। जी हां, दैनिक जागरण हर साल की तरह इस बार भी प्रयागराज की लोगों के लिए पसंदीदा कार्यक्रम जागरण डांडिया रास 2019 लेकर आया है। शनिवार यानी आज शाम सात बजे से दैनिक जागरण की ओर से डांडिया रास का आयोजन अशोक नगर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में किया जा रहा है। डांडिया रास में धुन भी होगी और बालीवुड सिंगर मोना भट्ट के मधुर गाने, जो लोगों को झूमने पर विवश कर देंगे। ऐसे में कोई थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएगा।

chat bot
आपका साथी