Lockdown : आज आधी रात से चालू हो जाएंगे टोल प्लाजा, लॉकडाउन में 25 मार्च से बंद थे Prayagraj News

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआइ को 20 अप्रैल से टोल प्लाजा चालू करने का निर्देश दिया है। रविवार की शाम से टोल प्लाजा पर कर्मी खड़े हो जाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 01:16 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 06:05 PM (IST)
Lockdown : आज आधी रात से चालू हो जाएंगे टोल प्लाजा, लॉकडाउन में 25 मार्च से बंद थे Prayagraj News
Lockdown : आज आधी रात से चालू हो जाएंगे टोल प्लाजा, लॉकडाउन में 25 मार्च से बंद थे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। 25 मार्च से लॉकडाउन होने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने अपने सभी टोल प्लाजा को बंद कर दिया था। अब इसे रविवार की रात से से खोल दिया जाएगा। इससे एक बार फिर टोल प्लाजा पर चहल-पहल नजर आएगी, वरना अभी तक यहां सन्नाटा ही पसरा था।

शाम से टोल प्लाजा पर कर्मी कमान संभालेंगे

देश में लॉकडाउन के साथ ही एनएचएआइ को अपने सभी टोल प्लाजा बंद करने का निर्देश जारी हो गया था। प्रयागराज परिक्षेत्र में कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसों, हंडिया, लाला नगर, मुंगारी, हर्रो और अमरोहा का टोल प्लाजा बंद कर दिया गया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआइ को 20 अप्रैल से टोल प्लाजा चालू करने का निर्देश दिया है। रविवार की शाम से टोल प्लाजा पर कर्मी खड़े हो जाएंगे।

बोले, एनएचएआइ प्रयागराज के परियोजना निदेशक

एनएचएआइ प्रयागराज के परियोजना निदेशक एके राय का कहना है कि टोल प्लाजा चलाने वाली सभी एजेंसियों को पत्र जारी कर दिया है। रविवार आधी रात से टोल टैक्स लेने की व्यवस्था फिर से शुरू हो जाएगी।

गाड़ी गाजीपुर में और यहां हो गया चालान

पुलिस भी अक्सर ऐसा गजब करती है कि लोग स्तब्ध रह जाते हैैं। धूमनगंज के अयप्पा नगर मोहल्ले में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता शुभम त्रिपाठी भी तब सन्न रह गए जब सीओ शाहगंज द्वारा उनकी बाइक का चालान कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। चालान की वजह बिना हेलमेट गाड़ी चलाना बताया गया था। शुभम का कहना है कि उनकी बाइक तो 21 मार्च से ही गाजीपुर में है। उनके जीजा मेरठ से आए तो बाइक लेकर गाजीपुर चले गए थे। पुलिस का कहना है कि गलत नंबर फीड होने से चालान हो गया होगा।

chat bot
आपका साथी