राज्यमंत्री के नाम पर धन उगाही करने वाला गिरफ्तार Prayagraj News

आरोपित ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है लेकिन वह कौन-कौन और किस विभाग के अधिकारी हैं इसकी जानकारी सीडीआर आने के बाद हो सकेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 08:36 PM (IST)
राज्यमंत्री के नाम पर धन उगाही करने वाला गिरफ्तार Prayagraj News
राज्यमंत्री के नाम पर धन उगाही करने वाला गिरफ्तार Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वाती सिंह के नाम पर धन उगाही करने के आरोपित अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। यमुनापार के खीरी कस्बा निवासी अशोक पांडेय को रविवार शाम सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा। उससे पूछताछ की जा रही है। 

अभी तक की जांच में सामने आया है कि अशोक पांडेय शातिर है। वह राज्यमंत्री का पीआरओ बनकर अफसरों को फोन करता था। साथ ही कहता था कि मंत्रीजी से बात कर लीजिए। फोन पर मंत्री बनकर बात करने वाली उसकी पत्नी होती थी। धन उगाही के लिए अशोक अपनी पत्नी को भी इस्तेमाल करता था। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उसने किन-किन अधिकारियों, ठेकेदारों व दूसरे लोगों पर दबाव बनाकर पैसे वसूले हैं। पूछताछ में यह भी साफ हुआ है कि अशोक पांडेय ने ही संदीप सिंह का नाम लेकर कई अधिकारियों को फोन किया था। इसके लिए वह दूसरे नंबर का इस्तेमाल करता था। वह करीब छह माह से ऐसी कारस्तानी कर रहा था।

एसएसपी सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने भी सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अभियुक्त से लंबी पूछताछ की। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपित ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन वह कौन-कौन और किस विभाग के अधिकारी हैं, इसकी जानकारी सीडीआर आने के बाद हो सकेगी। राज्यमंत्री के नाम पर धन उगाही की जानकारी होने पर शनिवार रात उनके पीएसओ सुमित कुमार सिंह ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी