लंदन से लौटे डॉक्टर के बेटे की भी Coronavirus की रिपोर्ट निगेटिव Prayagraj News

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने की आशंका पर रविवार को भेजे गए डॉक्टर के बेटे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 08:19 AM (IST)
लंदन से लौटे डॉक्टर के बेटे की भी Coronavirus की रिपोर्ट निगेटिव Prayagraj News
लंदन से लौटे डॉक्टर के बेटे की भी Coronavirus की रिपोर्ट निगेटिव Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का बेटा लंदन से लौटा था। उसे खांसी व जुकाम होने पर रविवार को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैंपल जांच के लिए लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा गया था। सोमवार को जब रिपोर्ट आई तो निगेटिव होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उसे होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

प्रयागराज में कोरोना वायरस का एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने की आशंका पर रविवार को भेजे गए डॉक्टर के बेटे की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसे होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

बोले नोडल अधिकारी, लोग सावधानी बरतें और घर में रहें

जनपद में अभी तक स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल व तेजबहादुर सप्रू अस्पताल में आए कुल संदिग्ध मरीजों का सैंपल किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के लैब में जांच के लिए भेजा गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इन सभी को घर भेज दिया गया है वह होम क्वारंटाइन में हैं। जनपद में कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद का कहना है कि अभी तक जनपद में कोई भी पाजिटिव केस नहीं मिला है। सभी स्वस्थ हैं। 10 सैंपल भेजे गए थे सभी के रिपोर्ट निगेटिव हैं। लोग सावधानी बरतें और घर में रहें।

 जानें प्रयागराज के संदिग्‍ध मरीजों के सैंपल और मरीज

10 फरवरी : एक दंपती के सैंपल भेजे गए थे। यह उसी फ्लाइट में बैठे थे जिसमें केरल के दो पाजिटिव मरीज मिले थे।

18 मार्च : शहर का रहने वाला छात्र इटली से लौटा था। बुखार होने पर एसआरएन में भर्ती किया गया था।

19 मार्च : अबूधाबी से लौटी गर्भवती महिला को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए एसआरएन में भर्ती किया गया था।

20 मार्च : बेली में तीन संदिग्ध मरीज भर्ती हुए, जो मुंबई से लौटे थे। इसमें एक युवक पाजिटिव मरीज के संपर्क में आया था।

21 मार्च : एसआरएन में अबूधाबी से लौटे एक संदिग्ध मरीज को भर्ती किया, जो स्वस्थ है।

23 मार्च : अबूधाबी से लौटे युवक को एसआरएन में भर्ती किया गया जो यह पाजिटिव मरीज के संपर्क में आया था।

26 मार्च : मुंबई से लौटे एक युवक को एसआरएन में भर्ती किया गया था, इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव है।

सोशल मीडिया के अफवाहों पर बिल्‍कुल न दें ध्‍यान

इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए तरह-तरह के अफवाह फैलाए जा रहे हैं। कहीं कोरोना वायरस के संक्रमित होने का अफवाह फैला दिया जाता है तो कहीं कोरोना के चलते मौत होने की बात की जा रही है, यह सब गलत है। ऐसे अफवाहों पर ध्यान न दें, इसे नजरअंदाज करें क्योंकि प्रयागराज में अभी तक कोई भी पाजिटिव केस नहीं आया है।

29 मार्च : शंकरगढ के दो युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वे 25 मार्च को मुंबई से लौटे हैं। 

chat bot
आपका साथी