प्रयागराज में राज्य शिक्षक पुरस्कार में अजब खेल, छह महीने बाद बदल गया शिक्षक पुरस्कार का परिणाम

प्रवक्ता आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मेरे आवेदन पर जिला मंडलीय व राज्य स्तरीय कमेटी ने अपना निर्णय देकर मेरा चुनाव किया। अब छह महीने बाद यह बदलाव समझ से परे हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 04:26 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 04:26 PM (IST)
प्रयागराज में राज्य शिक्षक पुरस्कार में अजब खेल, छह महीने बाद बदल गया शिक्षक पुरस्कार का परिणाम
पहले शिक्षक आशीष श्रीवास्‍तव के नाम की घोषण हुई थी लेकिन अब यह पुरस्‍कार दूसरे को मिलेगा।

प्रयागराज,जेएनएन। शिक्षक दिवस से पहले घोषित हुई राज्य शिक्षक पुरस्कार की लिस्ट में अब छह महीने बाद तब्दीली कर दी गई है। पहले यह पुरस्कार एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के विज्ञान शिक्षक आशीष श्रीवास्तव को दिया गया था लेकिन कोरोना के चलते प्रमाण पत्र नहीं मिला। अब यह पुरस्कार सीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को देने की घोषणा की गई है। शिक्षक पुरस्कार को लेकर ऐसा बदलाव पहली बार हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अतुल कुमार मिश्र ने 27 मार्च को इस बदलाव का पत्र जारी किया है। उन्हेांने लिखा कि तीन सितंबर 2020 को जो सूचना जारी की गई थी उसे संशोधित समझा जाए। लिखा कि डॉ. त्रिभुवन प्रसाद पाठक के नाम को छोड़कर कोई अन्य बदलाव नहीं हुआ है।

क्यों किया गया बदलाव

पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन जिला, मंडल व राज्य स्तर पर होता है। पुरस्कार के लिए जो बिंदु तय थे उनमें से कुछ की व्याख्या नहीं हो पाई थी इसके लिए बदलाव किया गया है। डॉ. पाठक के चयन की वजह विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने, अनुशासन बनाने व पठन पाठन को लेकर तमाम बदलाव माना जा रहा है।

आशीष कुमार ने की आपत्ति

प्रवक्ता आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मेरे आवेदन पर जिला, मंडलीय व राज्य स्तरीय कमेटी ने अपना निर्णय देकर मेरा चुनाव किया। अब छह महीने बाद यह बदलाव समझ से परे हैं। वह भी तब जब डॉक्टर पाठक की दावेदारी मंडल स्तर पर समाप्त हो गई थी। यह सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला कदम है। आखिर किस दबाव में यह बदलाव करना पड़ा समझ से परे है। डॉ. पाठक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें लाभ देने के लिए बैक डेट में आदेश जारी किया गया।

उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान से नवाजे गए आशीष

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की तरफ से दिया जाता है। कॉलेज के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी