सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. शारिक प्रयागराज में बोले- सपा सरकार में चालू होंगी नैनी की बंद फैक्ट्रियां

सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. शारिक कार्यकर्ताओं के साथ अरैल में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई बेरोजगार अपराध से परेशान हो चुकी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:15 AM (IST)
सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. शारिक प्रयागराज में बोले- सपा सरकार में चालू होंगी नैनी की बंद फैक्ट्रियां
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्‍मद शारिक का प्रयागराज में दौरा हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. शारिक का प्रयागराज दौरा हुआ। उनका ये दौरा वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी था। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नैनी में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को फिर से चालू किया जाएगा, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। बेरोजगारी दूर हो सके। इसके लिए सभी को मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाना होगा।

सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. शारिक कार्यकर्ताओं के साथ अरैल में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगार, अपराध से परेशान हो चुकी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है।

बोले-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएं पार्टी की नीतियां

कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे गांव-गांव, गली-गली में जाएं। लोगों को पार्टी की नीतियों को बताएं। साथ ही यह भी बताएं कि जब सपा की सरकार थी तो कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही थीं। महिलाओं के हित में क्या-क्या कदम उठाए गए थे।

लोगों की समस्याओं का करें निस्तारण

लोगों की समस्याओं को भी कार्यकर्ताओं से गंभीरता से लेने को कहा गया है। समस्याओं के निस्तारण को लेकर हर लड़ाई लड़ने की बात कही गई है। कहा गया है कि आज लोग तमाम समस्याओं से परेशान हैं। इसलिए लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की जाए, क्योंकि समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोगों के हित के बारे में सोचा है।

बूथ स्तर तक और मजबूती जरूरी

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बूथ स्तर तक मजबूती बहुत जरूरी है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को पूरा जोर लगाना होगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।

chat bot
आपका साथी