सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे Prayagraj News

सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को समाजवाद का पाठ पढ़ाया गया। वक्‍ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से देश को मजबूती मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 10:41 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 01:46 PM (IST)
सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे Prayagraj News
सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को समाजवाद का पाठ पढ़ाया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समता के साथ संपन्नता का सपना देखा, जिसे मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में पूरा करने का काम हर कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। समाजवादी विचारधारा से देश को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही तय किया गया कि सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे।

भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है : पूर्व मंत्री शैलेंद्र

फाफामऊ स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई ने भाजपा पर आरोप लगाया कि देश की जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्कूल-कॉलेज में प्रार्थना के बाद संविधान की मूल प्रस्तावना को पढऩा शुरू किया जाए तो सबके मन में संविधान के प्रति निष्ठा बढ़ेगी।

के हितों की रक्षा केवल समाजवाद से ही संभव है : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन

अध्यक्षता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल ने कहा कि देश के किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा केवल समाजवाद से ही संभव है। डॉ. लोहिया, स्व. जनेश्वर मिश्र ने जो विचारधारा दी है, उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। वक्ताओं ने घर घर जाकर पार्टी की नीतियों, पूर्ववर्ती सपा सरकार में सभी वर्गों के हितों के लिए किए गए फैसले से लोगों को अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया। सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बाबू जवाहर सिंह यादव की स्मृति में समर्पित इस सम्मेलन की शुरुआत में राष्ट्रगान और समाजवादी गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागेंद्र सिंह, अंसार अहमद, हीरामणि पटेल, कमल सिंह यादव, बासुदेव यादव, कृष्णमूर्ति सिंह, रामबृक्ष यादव, पंधारी यादव, श्यामलाल पाल, दान बहादुर सिंह मधुर, जसकरन यादव, महावीर यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।

chat bot
आपका साथी