कौशांबी में अब सूखा राशन के साथ मिलेगा सोयाबीन का तेल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दस अप्रैल से शुरू होगा वितरण

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस माह सूखे राशन वितरण की व्यवस्था बदल दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में चने की दाल के वितरण के साथ ही सोयाबीन तेल का तेल दिया जाएगा।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 07:00 AM (IST)
कौशांबी में अब सूखा राशन के साथ मिलेगा सोयाबीन का तेल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दस अप्रैल से शुरू होगा वितरण
आंगनबाड़ी केंद्रों से 5 अप्रैल से सूखे राशन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। अब सोयाबीन तेल भी दिया जाएगा।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी में कौशांबी जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत लाभार्थियों को इस माह सूखा राशन के साथ सोयाबीन का तेल भी दिया जाएगा। खाद्य सामग्री व तेल का उठान स्वयं सहायता समूह कर रहे हैं। पांच अप्रैल से जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों से सूखे राशन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

पंजीकृत लाभार्थियों मे बच्चे, किशोरियां, गर्भवती व धात्री महिलाएं शामिल

जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 1790 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में 1.83 लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। पंजीकृत लाभार्थियों मे बच्चे, किशोरियां, गर्भवती व धात्री महिलाएं शामिल हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पंजीकृत लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी जाती है। साथ ही ड्राई राशन वितरण की व्यवस्था राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम के साथ देशी घी व दूध का वितरण कराया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस माह सूखे राशन वितरण की व्यवस्था बदल दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में चने की दाल के वितरण के साथ ही सोयाबीन तेल का तेल दिया जाएगा।   गेहूं के स्थान पर दलिया बढ़ा दी गई है। दस अप्रैल से नए मेन्यू के हिसाब से लाभार्थियों को राशन दिया जाएगा। इसके लिए सभी सीडीपीओ को निर्देश जारी किया गया है। लाभार्थियों में वितरित किए जाने वाले राशन की मानीटङ्क्षरग की जाएगी। यदि कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

किसको कितना मिलेगा राशन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले अतिकुपोषित बच्चों को ढाई किलो गेहूं, डेढ़ किलो चावल, 900 ग्राम घी, 500 दाल मिलता थी, लेकिन इस माह से डेढ़ किलो दलिया, डेढ़ किलो चावल, 455 ग्राम सोयाबीन का तेल और दो किलो दाल मिलेगा। छह माह से तीन वर्ष के बच्चों को पहले डेढ़ किलो गेहूं, एक किलो चावल, 450 ग्राम घी और 750 ग्राम दाल दिया जाता था। इस माह से एक किलो दलिया, एक किलो चावल, 455 ग्राम सोयाबीन का तेल और एक किलो चने दाल मिलेगा। तीन साल से छह साल के बच्चों को डेढ़ किलो गेहूं, एक किलो चावल मिलता था, लेकिन 500 ग्राम दलिया, 500 ग्राम चावल व 500 ग्राम दाल मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, 450 ग्राम घी, 750 ग्राम दाल मिलती थी। अब डेढ़ किलो दलिया, 455 ग्राम तेल और एक किलो दाल मिलेगा।

chat bot
आपका साथी