भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने कहा-केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र से खिलवाड़, जम्मू-कश्मीर ताजा उदाहरण

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस प्रकार से विधानसभा को भंग की गई है,वह लोकतंत्र से खिलवाड़ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 02:56 PM (IST)
भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने कहा-केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र से खिलवाड़, जम्मू-कश्मीर ताजा उदाहरण
भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने कहा-केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र से खिलवाड़, जम्मू-कश्मीर ताजा उदाहरण

प्रयागराज (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड सांसद तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अक्सर ही आग उगलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अब जम्मू-कश्मीर का हालात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आजकल स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल के करीब आ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रयागराज में पटना से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) की मुखिया कृष्णा पटेल के साथ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस प्रकार से विधानसभा को भंग की गई है,वह लोकतंत्र से खिलवाड़ है। अगर राज्यपाल कार्यालय का फैक्स खराब था तो यह बात चिंता का विषय है। वहां लोगों की बात राजभवन नहीं पहुंच रही है। इसके बाद भी वहां पर आनन फानन विधानसभा को भंग किया जाना खटकता है।

सिन्हा ने यह भी दोहराया कि वह हमेशा राष्ट्रहित की बात करते हैं और इसकी लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रहित की बात करना बगावत है तो मैं बागी हूं। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उनका कहना था कि पहले मानव मंदिर बनना चाहिए। मानव मंदिर का मतलब लोगों को रोजगार मिले, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले। देश में अमन चैन हो।

शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 में भी चुनाव लडऩे की बात दोहराई। कहा कि अगर पार्टी उन्हें निष्कासित करती है तो उनके लिए विकल्प खुले हैं। बताते चलें कि बुधवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने चित्रकूट में अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) की किसान जनसभा में नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया था। उन्होंने कहा कि भाजपा वन मैन शो और टू मैन आर्मी बन चुकी है। 

chat bot
आपका साथी