भारत रक्षा पर्व : आरएएफ में रक्षा रथ का भव्य स्वागत, जवानों को सौंपी राखियां Prayagraj News

देश के वीर जवानों तक राखी पहुंचाने की मुहिम इन दिनों दैनिक जागरण ने भारत रक्षा पर्व के माध्‍यम से छेड़ी है। आरएएफ में रक्षा रथ का स्‍वागत किया गया और जवानों को राखी सौंपी गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 05:02 PM (IST)
भारत रक्षा पर्व : आरएएफ में रक्षा रथ का भव्य स्वागत, जवानों को सौंपी राखियां Prayagraj News
भारत रक्षा पर्व : आरएएफ में रक्षा रथ का भव्य स्वागत, जवानों को सौंपी राखियां Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भारत रक्षा पर्व के माध्यम से देश के वीर जवानों तक राखी पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जागरण रक्षा रथ फाफामऊ में शांतिपुरम स्थित 101 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) पहुंचा। यहां पर अधिकारियों और जवानों ने रक्षा रथ का जोरदार स्वागत किया। वहीं राखी लेकर पहुंचीं छात्राओं ने उसे अधिकारियों और जवानों को सौंपा।

जागरण की ऐसी पहल से जवानों का उत्साहवर्धन हुआ है : कमांडेंट

वीर जवानों तक रक्षा सूत्र पहुंचाने के लिए जागरण की ओर से भारत रक्षा पर्व का आयोजन किया गया है। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कालेज शिवकुटी की छात्राओं को लेकर जागरण का रक्षा रथ आरएएफ पहुंचा। वहां पर रक्षा रथ का अधिकारियों और जवानों ने स्वागत किया। आरएएफ के परेड मैदान में हुए कार्यक्रम में कमांडेंट आरके निगम ने कहा कि ऐसी पहल से जवानों का उत्साहवर्धन हुआ है। जागरण ने जवानों तक रक्षा सूत्र पहुंचाने की जो पहल की है, वह सराहनीय है।

छात्राओं ने जवानों को रक्षा सूत्र सौंपा

इस दौरान छात्राओं ने कमांडेंट आरके निगम, सुनीता निगम, डिप्टी कमांडेंट दीपक तिवारी, पवन कुमार, मुकेश कुमार पांडेय सहित जवानों को रक्षा सूत्र सौंपा। इस मौके पर शिक्षिका वर्षा पांडेय और छात्राएं ऋचा उपाध्याय, गरिमा ओझा, अलशिफा, समीक्षा, आस्था मिश्रा, हैप्पी गौतम ने राखी बनाकर फौजियों को भेजी। उसके बाद पतंजलि ऋषिकुल तेलियरगंज की छात्राएं हिमाद्री, श्रेया सरकार, वैष्णवी सिंह आदि ने सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों की सलामती के लिए रक्षा सूत्र भेजा।

गुलाबी गैंग की ओर से फौजी भाइयों को भेजी राखी

वहीं अल्लापुर में गुलाबी गैंग की ओर से कार्यक्रम आयोजित करके फौजी भाइयों के लिए रक्षा सूत्र भेजा गया। इस मौके पर अंशिका शुक्ला, नम्रता जायसवाल, तनवी राय, कंचन पांडेय, रानी सिंह, वंदना यादव, मीनू राय, शालिनी पांडेय आदि थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी