कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पहुंचे प्रयागराज कहा राहुल गांधी का हाथ करें मजबूत

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर प्रयागराज पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 08:55 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पहुंचे प्रयागराज कहा राहुल गांधी का हाथ करें मजबूत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पहुंचे प्रयागराज कहा राहुल गांधी का हाथ करें मजबूत

प्रयागराज : तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारी करें और पूरे देश में राहुल गांधी के हाथों को और मजबूत करें। राजबब्बर सोमवार को वर्ष 1994 में आचार संहिता के एक मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होने के लिए आए हैं।

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शाम पांच बजे लखनऊ से वायु मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल पहुंचे। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। राहुल गांधी जिंदाबाद व राजबब्बर जिंदाबाद के नारे भी लगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बहुत है।

कार्यकर्ताओं में भरा उत्‍साह

 उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी मिलकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें, जिस तरह तीन राज्यों में पार्टी की सरकार बनी है उसी तर्ज पर हमें काम करने की जरूरत है। लगातार युवाओं की नारेबाजी देखकर राजबब्बर ने कहा कि यहां के युवाओं में उत्साह बहुत है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष गठबंधन के पक्ष में हैं।

सेल्फी लेने को आतुर दिखे कार्यकर्ता

राजबब्बर के साथ सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होती रही। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, शेखर बहुगुणा, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, रेखा सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी