प्रदेश व्‍यापी आंदोलन के माध्‍यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है तैयारी, प्रयागराज में बनी योजना

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के संरक्षक ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात हर संगठन करता है। राजनीतिक दल उसके लिए कानून बनाने की बात भी कहते हैं। हालांकि सत्ता मिलने पर सभी अपनी बात भूल जाते हैं। मंच की ओर से प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 11:37 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 11:37 AM (IST)
प्रदेश व्‍यापी आंदोलन के माध्‍यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है तैयारी, प्रयागराज में बनी योजना
महिलाओं के सम्‍मान के लिए अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच ने प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगा।

प्रयागराज, जेएनएन। गरीब, अनपढ़ व उपेक्षित महिलाओं को अधिकार-सम्मान दिलाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की तैयारी है। इसके मद्देनजर अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच ने प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसके जरिए प्रदेश सरकार से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देने की मांग की जाएगी।

मंच के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात हर संगठन करता है। राजनीतिक दल उसके लिए कानून बनाने की बात भी कहते हैं। हालांकि सत्ता मिलने पर सभी अपनी बात भूल जाते हैं। यही कारण है कि मंच ने प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाकर नेताओं को उनका वादा याद दिलाने का निर्णय लिया है।

मंच की अध्यक्ष ऋतु श्रीवास्तव का कहना है कि हर जिला के सांसद व विधायकों को ज्ञापन देकर महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें स्वरोजगार से जोडऩे की मांग की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र खोलकर उसमें महिलाओं को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। बताया कि यह आंदोलन अप्रैल महीने में चलेगा। समाजसेविका मंजू पाठक कहती हैं कि महिलाएं तेजी से जागरूक हो रही हैं।  हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ रही है, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप अभी अधिकार व सम्मान नहीं मिला है।

उन्‍होंने कहा कि सामाजिक संगठन अपनी ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चला रहे हैं। हालांकि सरकार से अपेक्षा के अनुरूप मदद नहीं मिल रही है। सरकार से मदद मिलने पर महिलाओं के सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलाओं का तेजी से उत्थान होगा।

chat bot
आपका साथी