कई घंटे गुल रही प्रयागराज शहर में हजारों घरों की बत्ती, पानी की किल्लत से भी जूझे लोग

खुल्दाबाद हिम्मतगंज लूकरगंज इलाके की गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। जिस पर बताया गया कि लाइन में तकनीकी खराबी आने से समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि बिजली लगभग चार बजे घंटे बहाल हुई।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 09:06 PM (IST)
कई घंटे गुल रही प्रयागराज शहर में हजारों घरों की बत्ती, पानी की किल्लत से भी जूझे लोग
प्रयागराज शहर में कई घंटे गुल रही हजारों घरों की बत्ती, पानी की किल्लत से भी जूझे लोग

प्रयागराज, जेएनएन। खुसरोबाग उपकेंद्र से खुल्दाबाद, हिम्मतगंज और लूकरगंज इलाके में होने वाली बिजली आपूर्ति रविवार शाम करीब चार बजे तकनीकी खराबी से अचानक बंद हो गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाया तो तीन घंटे से अधिक समय गड़बड़ी खोजने में बीत गया और फिर रात लगभग आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई।

बिजली के साथ ही पेयजल समस्या से भी जूझे लोग

खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, लूकरगंज इलाके की गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। जिस पर बताया गया कि लाइन में तकनीकी खराबी आने से समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि, बिजली लगभग चार बजे घंटे बहाल हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी से तो लोग परेशान रहे ही, शाम के समय बिजली कटने की वजह से पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। एसडीओ खुसरोबाग बहादुर सिंह का कहना है कि गंदा नाले के पास फाल्ट था। गड़बड़ी को खोजने में काफी समय लग गया, जिस कारण आपूर्ति प्रभावित रही।

बिजली रही तो लो वोल्टेज से भी परेशान रहे हजारों लोग

उधर, तेलियरगंज, गोविंदपुर इलाके में रविवार को दिन में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। शिवकुटी इलाके में लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझे। कीडगंज, 60 फीट रोड, कसारी-मसारी, चकिया, बलुआघाट, हटिया, गौस नगर, अबूबकरपुर इलाके में केबल में गड़बड़ी आने से आपूर्ति प्रभावित रही।

chat bot
आपका साथी