शुभम अपहरण कांड में एक और आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार Prayagraj News

शुभम को उसके ही दोस्‍तों ने फिरौती की लालच में नैनी के गंगोत्री नगर से अगवा कर लिया था। हालांकि पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। चार आरोपित पकड़े जा चुके हैं चौथा भी गिरफ्तार हुआ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 07:36 AM (IST)
शुभम अपहरण कांड में एक और आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार Prayagraj News
शुभम अपहरण कांड में एक और आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। नैनी में हुए शुभम द्विवेदी अपहरण कांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन के समीप से पकड़ा था। इस घटना में अब तक चार आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

फिरौती की लालच में शुभम को अगवा कर लिया गया था

शंकरगढ़ निवासी शुभम द्विवेदी पुत्र तुलाराम द्विवेदी को 28 अगस्त को उसके ही दोस्तों ने फिरौती की लालच में गंगोत्री नगर मोहल्ले से अगवा कर लिया था। पुलिस ने अगले ही दिन शुभम को एडीए कालोनी के एक मकान से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन के समीप से इसाई बस्ती निवासी रोहित राहुल जोसफ पुत्र सुनील जोसफ को उठाया था। उसे नैनी थाने में दाखिल कर जेल भेज दिया गया। पिछले बुधवार को पुलिस ने शशांक तिवारी को जेल भेजा था। शुभम की बरामदगी के दौरान मौके से अभिषेक सिंह, मनीष त्रिपाठी और वीरेंद्र सिंह ऊर्फ सनकी को गिरफ्तार किया गया था।

हत्या का एक आरोपित गिरफ्तार

दारागंज पुलिस ने हत्या के आरोपित प्रवीण चटर्जी उर्फ दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसे काली सड़क से पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोचा। पुलिस अन्य दो आरोपितों की तलाश कर रही है। दारागंज में नरसिंह मंदिर गली निवासी राजकुमार प्राइवेट गाड़ी चलाता था। आरोप है कि पांच सितंबर की रात राजकुमार घर पहुंचा तो पड़ोसी गगन निषाद के घर में लगी एसी का पानी उनकी सीढिय़ों पर गिर रहा था। इसका राजकुमार ने विरोध किया। इस बात पर विवाद होने लगा तो प्रवीण चटर्जी, गगन और मगन निषाद ने मिलकर राजकुमार को लात-घूंसों से पीटा। इससे वह अचेत हो गए। हमलावरों के जाने के बाद घरवाले राजकुमार को एसआरएन अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहमे घरवालों ने राजकुमार का अंतिम संस्‍कार कर दिया था

डरे सहमे घरवालों ने राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया था। तीन दिन बाद भतीजा दारागंज थाने पहुंचा और तहरीर दी। तहरीर पर दारागंज पुलिस ने प्रवीण चटर्जी, गगन और मगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रवीण चटर्जी को शुक्रवार को काली सड़क से दबोच लिया। दारागंज थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी