सेवायोजन विभाग के जरिए नियुक्त किए जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी

अब आउटसोर्स कर्मचारी सेवायोजन विभाग के जरिए नियुक्त किए जाएंगे। जेम पोर्टल से वेबसाइट लिंक होन क बाद हो सकेगा आवेदन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:18 PM (IST)
सेवायोजन विभाग के जरिए नियुक्त किए जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी
सेवायोजन विभाग के जरिए नियुक्त किए जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी

गुरुदीप त्रिपाठी, प्रयागराज : प्रदेश के सभी जिलों में अब सरकारी विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति सेवायोजन विभाग के जरिए होगी। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। आगामी 27 अक्टूबर को निदेशक (प्रशिक्षण एवं सेवायोजन) कुणालु सिल्कू इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों और जिला सेवायोजन अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसके बाद नई व्यवस्था प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।

अब तक सरकारी विभागों एवं अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति में मनमानी की जाती थी। ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट www.ह्यद्ग2ड्ड4श्रद्भड्डठ्ठ.ह्वश्च.ठ्ठद्बष् पर पंजीकृत बेरोजगार ही आउटसोर्सिग के जरिए नियुक्त किए जाएंगे। इसी क्रम में सेवायोजन विभाग की वेबसाइट को जेम पोर्टल से लिंक किया जा रहा है। विभागों को अपनी रिक्तियों का ब्योरा इस पोर्टल पर अपलोड करना होगा। फिर सेवायोजन विभाग पंजीकृत बेरोजगारों से आवेदन मांगेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेवायोजन विभाग ही लिखित परीक्षा और साक्षात्कार कराएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और चयनितों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। कार्यरत कर्मचारियों का भी देना होगा ब्योरा

विभागों को रिक्तियों की जानकारी देने के साथ पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों का भी ब्योरा देना होगा। कार्यरत कर्मचारियों को समाहित करते हुए रिक्तियों की गणना की जाएगी। यदि किसी विभाग में 100 पद आउटसोर्सिग से भर्ती के लिए है और विभाग द्वारा पूर्व में कार्यरत 30 कर्मचारियों को पुन: सेवायोजित किया जाना है तो स्पष्ट किया जाएगा कि कुल 100 पद के सापेक्ष 30 कर्मचारी पहले से कार्यरत हैं। वर्तमान में केवल 70 पद रिक्त हैं। पोर्टल पर कुल पदों की जानकारी देनी होगी। 'प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में आउटसोर्सिग के तहत सेवायोजन विभाग की वेबसाइट से ही नियुक्तियां होंगी। इसी उद्देश्य से विभाग की वेबसाइट को जेम पोर्टल से लिंक किया जा रहा है। जल्द ही निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों और जिला सेवायोजन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे।'

रत्‍‌नाकर अस्थाना, सहायक निदेशक, सेवायोजन विभाग प्रयागराज।

chat bot
आपका साथी