Pratapgarh: घर में सो रही वृद्ध महिला पर गिरी कच्‍ची दीवार, मलबे में दबने से चली गई जान

65 वर्षीय रामादेवी रात में छप्‍परनुमा कच्‍चे घर के कमरे में सो रही थी। इसी बीच अचानक कच्‍ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दब गई। लोगों ने तत्‍काल मलबे को हटाकर रामादेवी को बाहर निकाला गया। अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Sep 2022 10:51 AM (IST) Updated:Thu, 22 Sep 2022 10:51 AM (IST)
Pratapgarh: घर में सो रही वृद्ध महिला पर गिरी कच्‍ची दीवार, मलबे में दबने से चली गई जान
प्रतापगढ़ के महेशगंज में कच्‍ची दीवार के मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ में हादसा हो गया। महेसगंज इलाके के बेनी का पुरवा ऐंधा में बुधवार की रात कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में वृद्ध महिला दब गई। मलबे से उसे बाहर निकाला गया तो गंभीर रूप से जख्‍मी थी। अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छप्‍परनुमा कच्‍चे घर में सो रही थी रामादेवी : बेनी का पुरवा ऐंधा में 65 वर्षीय रामादेवी पत्नी स्वर्गीय रामलखन तिवारी बुधवार की रात में छप्‍परनुमा कच्‍चे घर के कमरे में सो रही थी। इसी बीच अचानक कच्‍ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में रामादेवी दब गई। तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से परिवार के लोगों की नींद खुल गई। उनका शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके जुट गए। तत्‍काल मलबे को हटाकर रामादेवी को बाहर निकाला गया। अस्‍पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुए हादसे से परिवार में गमगीन माहौल है।

घूमने के लिए पुणे गए छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : प्रतापगढ़ में ढिढुई निवासी श्रीनारायण का 18 वर्षीय पुत्र सूरज गांव के ही इंटर कालेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। करीब 10 दिन पूर्व वह घूमने के लिए पुणे गया था। मंगलवार की रात वह खाना खाकर सोया तो सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वह मृत मिला। घरवाले उसके शव को लेकर चले आए, और देवार घाट पर अंत्येष्टि की। सूरज के पिता की गांव में परचून की दुकान है। उसके चाचा सहित परिवार के अन्य लोग पुणे में रहते हैं।

chat bot
आपका साथी