पोस्टर के माध्यम से अखिलेश से कांग्रेस से हाथ मिलाने की अपील

इलाहाबाद में कांग्रेस नेता हसीब अहमद का पोस्टर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के गठबंधन से पहले ही विवाद में आ गया है। आज यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 30 Dec 2016 03:27 PM (IST) Updated:Fri, 30 Dec 2016 04:12 PM (IST)
पोस्टर के माध्यम से अखिलेश से कांग्रेस से हाथ मिलाने की अपील

इलाहबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में मची उठापटक के बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने पाले में लाने के लिए नया दांव चला है। इलाहाबाद में एक पोस्टर के माध्यम से अखिलेश यादव को कांग्रेस से हाथ मिलाने का ऑफर दिया है।

परिवार की रार के बाद समाजवादी पार्टी दो धड़ो में बंट चुकी है। जिसका सियासी फायदा उठाने के लिये कांग्रेसी नेता भी पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। दशकों से यूपी की सत्ता से दूर चल रही कांग्रेस को अब सपा से बगावत करने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही एक मात्र सहारा दिख रहे है जिसके जरिये कांग्रेस यूपी में खोयी हुयी जमीन को वापस पा सकती है।

साल के अंतिम दिन अपनों से ही शक्ति परीक्षण के मूड में मुलायम

इस पोस्टर को देखकर ये साफ हो रहा है जिले स्तर के नेताओं को भी इस बात का आभास है कि यूपी की सत्ता में वापसी के लिये कांग्रेस को किसी चमत्कार की जरुरत है। कांग्रेस नेताओं को यूपी में अखिलेश यादव के सहारे ही पार्टी की डूबती नैया पार होती दिख रही है। जिसके लिये पार्टी कार्यकर्ताओं नें अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं के गठबंधन वाला पोस्टर बनाकर चौराहों पर लगा दिया है।

टिकट पर रार : सपा की सूची में फिर से फेरबदल होने की संभावना

इलाहाबाद में कांग्रेस नेता हसीब अहमद का पोस्टर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के गठबंधन से पहले ही विवाद में आ गया है। आज यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पोस्टर यहां के सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगाया गया है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव से अपील की गई है कि हाथ से हाथ मिलकर सरकार बनाएं।

टिकट पर मची रार पर बोले राम गोपाल, अखिलेश की जारी सूची ही असली

पोस्टर में अखिलेश के साथ राहुल

इलाहाबाद के सिविल लाइंस चौराहा के सुभाष चौक पर लगे इस पोस्टर में कांग्रेस के सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रमोद तिवारी की फोटो छपी हुई है।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने जारी की सपा के 235 उम्मीदवारों की नई सूची

इस पोस्टर में सपा से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कैबिनेट मंत्री आजम खां को भी जगह मिली हुई है। साथ ही इसपर लिखा हुआ है, श्री गणेश करो अखिलेश, यूपी में हाथ से हाथ मिलाएं, आओ मिलकर...सरकार बनाएं।

chat bot
आपका साथी