नई समय सारिणी में मिलेगी आनंद विहार के लिए नई हमसफर

एक नवंबर से नई समय सारिणी में आनंद विहार के लिए इलाहाबाद को नई ट्रेन मिलेगी। रेलवे यह तोहफा हमसफर एक्सप्रेस के रूप में देने जा रहा है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 18 Oct 2017 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 18 Oct 2017 07:20 PM (IST)
नई समय सारिणी में मिलेगी आनंद विहार के लिए नई हमसफर
नई समय सारिणी में मिलेगी आनंद विहार के लिए नई हमसफर

इलाहाबाद (जेएनएन)। एक नवंबर से ट्रेनों की नई समय सारिणी आएगी। इसी के साथ आनंद विहार के लिए इलाहाबाद को नई ट्रेन भी मिलेगी। रेलवे यह तोहफा हमसफर एक्सप्रेस के रूप में देने जा रहा है। दूरंतो के विकल्प के रूप में इस अत्याधुनिक ट्रेन से यात्रियों की यात्रा और सुगम हो जाएगी। लंबे समय से इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को हफ्ते में सातों दिन चलाने की मांग की जा रही है। लेकिन यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि इस मांग को दूसरी तरह से पूरी करते हुए रेलवे अब दूरंतो के विकल्प के रूप में इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस चलाने जा रहा है। यह ट्रेन कब से चलेगी और स्टापेज कहां-कहां होगा, यह अभी घोषित नहीं है। मगर नई समय सारिणी में इस ट्रेन का जिक्र रहेगा।

यह भी पढ़ें: ताजमहल को डायनामाइट से उड़ाना लगभग तय, भाजपा बना रही माहौल : आजम

दूरंतो एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को इलाहाबाद से चलती है। हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इलाहाबाद से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी। रात में यह ट्रेन 10.20 मिनट पर इलाहाबाद जंक्शन से चलेगी। अगली सुबह सवा छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। अत्याधुनिक ट्रेन में सभी कोच एलएचबी होंगे। प्रत्येक कोच में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। दुरंतो एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर की व्यवस्था है। हमसफर एक्सप्रेस में भी यह व्यवस्था रहेगी। गाड़ी में अग्निश्मन यंत्र भी रहेंगे। नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के समय में बदलाव और स्पीड बढ़ाने की योजना भी है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस चलाने की योजना है। ट्रेन चलाने की तिथि अभी निर्धारित नहीं है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन नहींः अखिलेश

chat bot
आपका साथी