Navratri 2022: में मां विंध्यवासिनी का दर्शन होगा आसान, एक मिनट के लिए रुकेंगी 11 ट्रेनें, यहां पढ़ें रेलवे की तैयारी

Navratri 2022 उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से गुजरने वाली ट्रेनों का देवी धामों में स्टापेज किए जाने की घोषणा की है। इसमें विंध्याचल और मैहर में ट्रेनों स्टापेज किया जाएगा। हालांकि अभी विंध्याचल के लिए ही सूचना जारी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 05:06 PM (IST)
Navratri 2022: में मां विंध्यवासिनी का दर्शन होगा आसान, एक मिनट के लिए रुकेंगी 11 ट्रेनें, यहां पढ़ें रेलवे की तैयारी
Navratri 2022: नवरात्र में मां विंध्‍यवासिनी के दर्शन को जाने वाले लोगाें को रेलवे ने ट्रेन सुविधा दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन को लाखों भक्‍त दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार 26 सितंबर से नौ अक्टूबर तक विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनें रुकेंगी। यहां ट्रेनें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मिनट तक स्टेशन पर रुकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है।

एनसीआर से जाने वाली ट्रेनें रुकेंगी : नवरात्र पर देवी धाम जाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन व बस से यात्रा करते हैं। उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो व देवी धामों पर आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से गुजरने वाली ट्रेनों का देवी धामों में स्टापेज किए जाने की घोषणा की है। इसमें विंध्याचल और मैहर में ट्रेनों स्टापेज किया जाएगा। हालांकि अभी विंध्याचल के लिए ही सूचना जारी है।

26 सितंबर से 9 अक्‍टूबर तक विंध्‍याचल स्‍टेशन पर ट्रेन स्‍टापेज : शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन आसान होगा। संगम नगरी से गुजरने वाली 11 जोड़ी ट्रेनें पूरे नवरात्र विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेनें एक मिनट तक स्टेशन पर रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव 26 सितंबर से नौ अक्तूबर तक होगा। रेलवे इसके लिए कोई भी मेला अधिभार नहीं लगाएगा। यानी सामान्य किराये में ही यात्री विंध्यवासिनी धाम पहुंच सकेंगे।

होंगे विशेष इंतजाम : उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए नवरात्र में इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विशेष इंतजाम व सुरक्षा के लिए अतिरिक्त आरपीएफ के जवान तैनात किए जा रहे हैं। इन ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन व छिवकी के रास्ते होगा।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

ट्रेन नंबर                      ट्रेन का नाम

12295/12296           बंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस

12801/12802           पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

12141/12142           लोकमान्य तिलक (ट.)-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट

12307/12308           हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस

12487/12488           जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस

22307/22308           हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस

12335/12336           लोकमान्य तिलक -भागलपुर एक्सप्रेस

15646/15645           लोकमान्य तिलक -गुवाहाटी एक्सप्रेस

15648/15647           लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस

15658/15657           कामख्या-दिल्ली ब्रम्हपुत्र मेल

12168/12167           लोकमान्य तिलक (ट.)-बनारस एक्सप्रेस

chat bot
आपका साथी