Nari Mission Shakti Abhiyan : शिक्षिकाओं की प्रयागराज में अनूठी पहल, गांवों में जाकर महिलाओं को दी कानूनी हक की जानकारी

Nari Mission Shakti Abhiyan प्राथमिक विद्यालय हरदुआ में शासन के आदेश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रधानाध्यापिका मधु जोशी के नेतृत्व मे टीम ने गांवों में घूम कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। शासन द्वारा चलाई जा रही महिलाओं की सुरक्षा की जानकारी दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:40 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:40 AM (IST)
Nari Mission Shakti Abhiyan : शिक्षिकाओं की प्रयागराज में अनूठी पहल, गांवों में जाकर महिलाओं को दी कानूनी हक की जानकारी
प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने गांव गांव जाकर महिलाओं को उनके हक की जानकारी दी।

प्रयागराज, जेएनएन। सरकार की ओर से चलाए जा रहे नारी मिशन शक्ति अभियान को प्रयागराज में बल देने की कोशिश की जा रही है। नैनी स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके हक की जानकारी दी। स्वयं की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा इसकी जानकारी दी गई। शिक्षिकाओं के इस प्रयास का असर ग्रामीण महिलाओं में देखा जा रहा है। 

नैनी के प्राथमिक विद्यालय हरदुआ में शासन के आदेश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रधानाध्यापिका मधु जोशी के नेतृत्व मे टीम ने गांवों में घूम कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान मधु जोशी ने शासन द्वारा चलाई जा रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1090 आदि हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। आपात स्थिति में उपरोक्त हेल्पलाइन ओं पर किस तरह फोन करके  सहायता मांगी जाए  और कितनी देर में सहायता मिलेगी  इसे विस्तार से बताया गया। 

महिलाओं को स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने गांव-गांव में पहुंचकर महिलाओं के साथ बैठक भी की, और महिलाओं से उनकी समस्याएं जानी। हालांकि किसी ने भी कोई समस्या नहीं बताई। टीम ने सुबह के समय स्कूल-कालेज में जाने वाली छात्राओं से भी बातचीत करते हुए उन्हें जागरूक किया। कहा कि किसी भी समस्या आने पर पुलिस व हेल्पलाइन को जानकारी दें। इस दौरान विद्या शुक्ला, सुषमा देवी, शिवदेवी, गीता देवी, विटाऊ देवी, रतनकली, अंचल, सावित्री, काजल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी