सांसद रीता जोशी यूपी-एमपी बार्डर पर पहुंचीं, कहा-प्रवासी कामगारों की सुविधा का करें प्रबंध Prayagraj News

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी और एमपी की सीमा पर स्थित चौकठा का निरीक्षण किया। अधिकारियों से वहां मौजूद प्रवासी कामगारों के लिए भोजन व चिकित्सा का प्रबंध करने को कहा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 09:55 AM (IST)
सांसद रीता जोशी यूपी-एमपी बार्डर पर पहुंचीं, कहा-प्रवासी कामगारों की सुविधा का करें प्रबंध Prayagraj News
सांसद रीता जोशी यूपी-एमपी बार्डर पर पहुंचीं, कहा-प्रवासी कामगारों की सुविधा का करें प्रबंध Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर चौकठा चाकघाट में इन दिनों प्रवासी कामगारों का जमावड़ा है। वह सब एमपी से यूपी में प्रवेश के लिए दूर-दूर से आए हैं। ऐसे में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी चौकठा बार्डर पर निरीक्षण करन ेपहुंचीं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से प्रवासी कामगारों की सुविधा का हर संभव उपाय करने को कहा। कहा कि प्रवासी कामगारों को भोजन व चिकित्सा मुहैया कराई जाए।

सांसद ने चेकपोस्ट एवं राहत कार्य का निरीक्षण किया

सांसद रीता जोशी चौकठा चाकघाट बार्डर पर पहुंचीं। वहां सांसद ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे चेकपोस्ट एवं राहत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आने वाले हर एक प्रवासी कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए खाने के पैकेट उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्हें बसों के माध्यम से प्रयागराज तक पहुंचाया जाए। इसके पूर्व गड़ैया पंडित का पूरा में उप जिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी के घर सांसद पहुंचीं। एसडीएम की पत्नी के निधन पर शोक जताया।

सांसद से प्रवासी कामगारों ने पीड़ा बताई

इस दौरान सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से प्रवासी कामगारों ने अपनी पीड़ा बताई। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी कामगारों को बसों से उनके गृह जनपद पहुंचाने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तत्परता से प्रदेश में काफी हद तक कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगी है। सांसद के साथ शशिकांत त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, भगवत पांडेय, आनंद कुमार जायसवाल, कमलेश तिवारी, आशाराम शुक्ल, अनिल मिश्र, प्यारे मोहन शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने बांटा राशन

कोरांव के विधायक राजमणि कोल व नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी ने वैदवार ग्राम पंचायत के परधना पहाड़ी पर स्थित मुसहर बस्ती के सैकड़ों असहायों, निर्धन परिवारों में राशन सामग्री का वितरण किया। प्रत्येक परिवार को 30 किलो राशन सामग्री दी गई।

chat bot
आपका साथी