सांसद रीता जोशी बोलीं, बबलू का भाजपा से निष्कासन प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना का सम्मान, जानें मामला

इलाहाबाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बबलू ने पार्टी की सदस्यता को लेने के दौरान तमाम तथ्यों को छुपा लिया था। यही वजह है कि उन्हें पार्टी में जगह दी गई। तथ्‍यों की जानकारी पार्टी नेतृत्व को नहीं थी वरना स्थान नहीं मिलता।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 08:41 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 08:41 AM (IST)
सांसद रीता जोशी बोलीं, बबलू का भाजपा से निष्कासन प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना का सम्मान, जानें मामला
भाजपा में शामिल जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। सांसद रीता जोशी ने आभार जताया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। एक सप्ताह पूर्व भाजपा में शामिल हुए जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बबलू 2009 में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के घर पर हमला करने के आरोपी थे। इस प्रकरण को इलाहाबाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष उठाया तो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इलाहाबाद सांसद ने इस प्रकरण में कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की आभारी हैं। उन्होंने भावनाओं को समझा और आरोपित की सदस्यता समाप्त कर दी। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना का सम्मान हुआ है।

सांसद बोलीं कि तथ्यों को छुपाकर ली थी पार्टी की सदस्यता

इलाहाबाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बबलू ने पार्टी की सदस्यता को लेने के दौरान तमाम तथ्यों को छुपा लिया था। यही वजह है कि उन्हें पार्टी में जगह दी गई। यदि पार्टी नेतृत्व को इस बात की जानकारी होती तो कभी भी किसी अराजक प्रकृति के व्यक्ति को पार्टी में स्थान नहीं मिलता।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पूर्व उच्च शिक्षामंत्री ने सराहा

राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उससे जुड़े मुकदमों की जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी। कोर्ट के इस फैसले को पूर्व उच्च शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह गौर ने सराहा है। उन्होंने कहा कि इससे राजनीति में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के आने पर अंकुश लगेगा। स्वच्छ छवि के लोग भी चुनाव में आने के लिए प्रेरित होंगे। इस तरह के कदम जरूरत उठाए जाने चाहिए।

राजनीति सकारात्मक और सुचितापूर्ण हो

भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक देवेंद्र मिश्र ने कहा कि सकारात्मक राजनीति आज की जरूरत है। लगातार अपराधीकरण भी बढ़ रहा है। इससे स्वच्छ छवि के लोग राजनीति से कट रहे हैं। इस प्रवृत्ति में भी बदलाव जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट में जो निर्देश दिए हैं, वह सराहनीय है।

chat bot
आपका साथी