आइडिया काम का है...सेहत के इस नए फंडे को Lockdown में आप भी अपनाएं Prayagraj News

सुबह की सैर करने वालों ने लॉकडाउन में अपने को स्‍वस्‍थ और चुस्‍त-दुरुस्‍त रहने के लिए सेहत का नया फंडा अपनाया है। मार्निंग वॉक के लिए घर के छत ही पार्क बन गए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 11:30 AM (IST)
आइडिया काम का है...सेहत के इस नए फंडे को Lockdown में आप भी अपनाएं Prayagraj News
आइडिया काम का है...सेहत के इस नए फंडे को Lockdown में आप भी अपनाएं Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। रोज सुबह पार्क, सड़क, मैदान में टहलने की आदत। दैनिक योग करते हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कोरोना वायरस महामारी जैसी इस विषम परिस्थिति में भी ऐसा क्या किया जाए कि घरों में रहकर भी हम पूरी तरह स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रह सकें। हम आपको यहां बताएंगे कि लगातार घर में रहने के बाद भी पूरी तरह स्वस्थ रह सकेंगे और आपकी पुरानी दैनिक टहलने और योग क्रिया पर विराम नहीं लगेगा।

पार्क बंद होने से मार्निंग वाकरों की दिक्‍कत

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में लोग खुद ही जागरूक हैं और घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उधर लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू की घोषणा से पहले ही खुसरो बाग, पं. महामना मालवीय पार्क (मिंटो पार्क) और चंद्रशेखर आजाद पार्क को प्रशासन के आदेश पर बंद कर दिया गया था। इन्हीं पार्कों में सबसे अधिक मार्निंग वॉकर सुबह की सैन करने, योग और व्यायाम करने जाते थे। स्थानीय स्तर पर भी कुछ लोग अपने मोहल्ले के छोटे पार्क या मैदान में सुबह टहलते रहे हैं।

घरों में रहकर भी अपने को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रखें

लॉकडाउन के कारण अब यह सब दैनिक शारीरिक क्रियाएं ठप हैं। लोग जाएं तो कहां? ऐसे में कई लोगों ने घरों में रहकर भी अपने को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रखने का रास्ता निकाल लिया है। वह सुबह घरों की छतों पर टहलते हैं और योग व हल्का व्यायाम भी कर रहे हैं। इससे उनका रुटीन नहीं प्रभावित हो रहा है। यानी आप अपने घरों के छतों को ही अगर पार्क बना लेंगे तो परेशानी किसी हद तक दूर हो सकती है।

ये लोग तो आजमा रहे, आप भी ऐसा कर सकते हैं

शिवकुटी इलाके में रहने वाले राजीव सिंह और युग ने बताया कि सुबह की ताजी हवा थोड़ी भी मिल जाए तो शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। अशोक नगर में रहने वाले बुजुर्ग प्रेमचंद श्रीवास्तव भी घर में ही इन दिनों लॉकडाउन में टहलते हैं। उनके पड़ोस में राकेश कुमार का परिवार भी घर की छत पर ही दैनिक योग करता है। वहीं बच्‍चों के लिए छत खेल के मैदान बन गए हैं।

chat bot
आपका साथी