एग्रीकल्चर पुलिस चौकी के समीप हुक्का बार में डांसर से अभद्रता, कपड़े फाड़े Prayagraj News

हुक्‍का बार में डांसर से युवकों ने अभद्रता की। मदद के लिए चिल्‍लाने पर भाग गए। कार पर पथराव भी किया गया। पुलिसस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 09:44 AM (IST)
एग्रीकल्चर पुलिस चौकी के समीप हुक्का बार में डांसर से अभद्रता, कपड़े फाड़े Prayagraj News
एग्रीकल्चर पुलिस चौकी के समीप हुक्का बार में डांसर से अभद्रता, कपड़े फाड़े Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। नैनी स्थित एग्रीकल्चर पुलिस चौकी के समीप रात में  हुक्का बार में नशे में धुत युवकों ने बर्थडे पार्टी में डांस कर रही युवतियों से खींचतान की। आरोप है कि डांसरों से दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। विरोध पर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मदद की आवाज लगाने पर युवक भाग निकले। युवतियों ने चौकी जाकर पुलिस को जानकारी दी। सुबह इसी मामले में चौकी जा रहे किन्नरों की कार पर उन्हीं युवकों ने पथराव किया तो किन्नरों ने हुक्का बार में तोडफ़ोड़ कर दी।

हुक्का बार में बर्थडे पार्टी आयोजित थी

हुक्का बार में बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। एक किन्नर के जरिए शहर से दो युवतियों को बुलाया गया था, जो मुंबई में पहले बार डांसर रही हैैं। पार्टी के दौरान नशे में बहके युवक डांसर से अश्लील हरकत करने लगे। युवतियों का आरोप है कि दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। उन्होंने पुलिस चौकी में जाकर बताया लेकिन उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस ने वापस कर दिया।

किन्‍नरों के कार पर युवकों ने किया पथराव

आरोप है कि सुबह डांसरों को भेजने वाला किन्नर अपने साथियों के साथ एग्रीकल्चर पुलिस चौकी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हीं युवकों ने कार पर पथराव कर दिया। गुस्साए किन्नरों ने भी हुक्का बार में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद पुलिस ने किन्नरों को ही चेतावनी देकर वापस लौटा दिया। बाद में पुलिस ने पार्टी मेंं डांसर बुलाने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों में सुलह कराने में लगी थी।

बोले एग्रीकल्‍चर पुलिस चौकी प्रभारी

एग्रीकल्चर पुलिस चौकी प्रभारी राम बहादुर सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष समझौता कर रहे हैैं इसलिए एफआइआर नहीं लिखी गई है।

chat bot
आपका साथी