भरत मिलाप मेले में उत्पात, पदाधिकारियों व दर्शकों को घायल किया

प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में भरत मिलाप मेले में अराजकतत्‍वों ने जमकर विवाद किया। मेला कमेटी के पदाधिकारियों व दर्शकों की पिटाई की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 07:06 PM (IST)
भरत मिलाप मेले में उत्पात, पदाधिकारियों व दर्शकों को घायल किया
भरत मिलाप मेले में उत्पात, पदाधिकारियों व दर्शकों को घायल किया

प्रयागराज : दशहरा मेले के बाद भरत मिलाप की रात प्रतापगढ़ स्थित पट्टी कस्बे में जमकर उत्पात हुआ। करीब 100 की संख्या में अराजकतत्वों ने चौकियों के पदाधिकारियों से लेकर दर्शकों को लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसके चलते तीन घंटे तक मेले में चौकियों का प्रदर्शन रुका रहा। 

  मंगलवार की रात भरत मिलाप के मेले में चौकियां निकल रही थीं। नगर के मुख्य मार्ग से हनुमान दल निकाला गया जो राम जानकी मंदिर के निकट पहुंचा। वहां शराब के नशे में धुत कुछ अराजकतत्व कमेटी के लोगों से भिड़ गए। किसी तरह उनको समझाकर हनुमान दल को भरत मिलाप स्थल तक ले जाया गया। वहां पहुंचे सीओ जीडी मिश्र लोगों से मामले की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान अराजकतत्व वहां आ धमके और हनुमान दल के अध्यक्ष अमित जायसवाल पर हमला बोल दिया गया। इससे उनका सिर फट गया। इसके बाद अराजकतत्वों ने पुलिस की ढिलाई के चलते जमकर उत्पात किया।

 लाठी-डंडा लेकर वह बाइक से निकले और गाली-गलौच करते हुए लोगों को दौड़ा लिया। इनकी संख्या सौ से अधिक थी। उन्होंने भरत दल के अध्यक्ष कमलापति जायसवाल को घेर लिया, जिन्हें बड़ी मुश्किल से लोगों ने बचाया।  हमले से राकेश कुमार, अवनीश पाठक, कमलेश, सरदार पाठक, उर्मिला, संगीता, राजेश कुमार, सैफुद्दीन, अकबर,  रामप्रवेश, राम कैलाश सहित कई दर्शक घायल हो गए। बाद में एसडीएम, एएसपी व फोर्स लेकर पहुंचे तब स्थिति संभली। 

 बुधवार को सुबह मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोती ङ्क्षसह ने एसपी से वार्ता करके अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बारे में सीओ पट्टी जीडी मिश्र का कहना है कि उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी